
लिटिल फ्लावर्स स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन, 36 मॉडलों से बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
चंद्रयान-3, रोबोटिक कार, होलोग्राम और वुमन सेफ्टी सिस्टम जैसे मॉडल बने आकर्षण का केंद्र, अतिथियों ने की विद्यार्थियों की सराहना
बस्ती। लिटिल फ्लावर्स स्कूल, मधुपुरम् गोपालपुर, वाल्टरगंज में मंगलवार को विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इसमें कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थियों ने कुल 36 विज्ञान मॉडल प्रस्तुत कर अपनी वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और तकनीकी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए आकर्षक मॉडलों ने अतिथियों एवं दर्शकों को खासा प्रभावित किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. विजय कुमार वर्मा, एसोसिएट प्रोफेसर, एमएमएमयूटी गोरखपुर तथा विशिष्ट अतिथि राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त अभिषेक कुमार सिंह, एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद, संतकबीरनगर रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने मां सरस्वती और विद्यालय की संस्थापिका स्वर्गीया मधुरानी सिंह के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने चंद्रयान-3, होलोग्राम, रोबोटिक कार, कार्बन ऑब्जर्बर, डीएनए मॉडल, माउंटेन रोड सेफ्टी सिस्टम, लेक क्लीनर सिस्टम, वाटर डिस्पेंसर, वुमन सेफ्टी सिस्टम, इलेक्ट्रिसिटी बाई ग्रेविटी, डिजास्टर अलर्ट सिस्टम, डीजे ट्रक और ह्यूमन आई-ब्रेन कनेक्शन सहित विभिन्न विषयों पर मॉडल प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल ने सभी मॉडलों का बारीकी से निरीक्षण किया और विद्यार्थियों से उनकी कार्यप्रणाली एवं उपयोगिता के बारे में जानकारी ली। बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने प्रोजेक्ट का प्रस्तुतीकरण किया।निर्णायक मंडल में डॉ. विवेक मणि त्रिपाठी, विजय कुमार गुप्ता, उपेन्द्र त्रिपाठी, यशदीप श्रीवास्तव एवं शैलेश पटवा शामिल रहे। निर्णायकों ने विद्यार्थियों के प्रयासों, नवाचार और रचनात्मकता की सराहना की।
मुख्य अतिथि डॉ. विजय कुमार वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह की विज्ञान प्रदर्शनियां विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा और नवाचार की भावना विकसित करती हैं। उन्होंने बच्चों द्वारा तैयार किए गए मॉडलों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने भी विद्यार्थियों के परिश्रम, लगन और प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं।इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक राहुल सिंह एवं निदेशिका अपर्णा सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या वंदना सिंह ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, निर्णायक मंडल, प्रतिभागी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Rahul Singh MYogiAdityanath Yogi Adityanath Office





