रक्तदान कर अखिलेश चौधरी विक्की ने पेश की मानवता की मिसाल

पत्रकार बीडी पाण्डेय की माता के उपचार के लिए किया रक्तदान, सेवा भाव की हुई सराहना

रुधौली, बस्ती। भाजपा नेता अखिलेश चौधरी विक्की ने पत्रकार बीडी पाण्डेय की माता के उपचार के लिए रक्तदान कर मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की। जरूरत के समय आगे आकर उन्होंने सेवा और सहयोग का संदेश दिया।

इस अवसर पर अखिलेश चौधरी विक्की ने कहा कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। जरूरतमंदों की मदद करना और संकट के समय किसी के काम आना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है, क्योंकि इससे किसी जरूरतमंद की जान बचाने में मदद मिल सकती है।

उन्होंने पत्रकार बीडी पाण्डेय की माता के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। उनके इस मानवीय प्रयास से समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता और जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने का संदेश गया।

Related Articles

Back to top button