जीवीएम कॉन्वेंट में धूमधाम से मना जन्माष्टमी उत्सव राधा-कृष्ण की वेशभूषा में पहुंचे नन्हे-मुन्ने, 

बस्ती। जीवीएम कॉन्वेंट स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और टीचर्स-प्यूपिल्स डे उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। जन्माष्टमी के अवसर पर नर्सरी के बच्चे राधा-कृष्ण की वेशभूषा में विद्यालय पहुंचे। बच्चों ने मटकी फोड़ने के साथ ही नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
श्रीकृष्ण और राधा के रूप में सजे बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। विद्यालय की प्रधानाचार्या विजयलक्ष्मी सिंह ने कहा कि पढ़ाई के साथ बच्चों को भारतीय संस्कृति और त्योहारों से जोड़ना भी जरूरी है। ऐसे आयोजनों से बच्चों की प्रतिभा को मंच मिलता है और उनके व्यक्तित्व का विकास होता है।
इसके बाद आयोजित टीचर्स-प्यूपिल्स डे में विद्यार्थियों ने शिक्षकों की भूमिका निभाई। बच्चे शिक्षक-शिक्षिकाओं की वेशभूषा में विद्यालय पहुंचे और विभिन्न कक्षाओं में जाकर बच्चों को पढ़ाया। शिक्षण कार्य की जिम्मेदारी मिलने पर विद्यार्थियों में खासा उत्साह नजर आया। तृप्ति, सारा, शिफा, पीहू, हार्दिक, कार्तिक, श्रेया, प्रज्ञा, अदिति, लक्ष्य, अभि, प्रखर, आर्यन, आदित्य, सौरभ, राघव, वैष्णवी, अजमल, आयत, पलक, अशिका, अनंत, अवंतिका, आकृति, सर्वज्ञ, श्रेयांश, जिया, सात्विक, साहिबा, गौरी, सादिया, अनमोल, इशा, सायना, सफा, भावनी, दिशा, श्रद्धा, रोशनी, प्रियांशी, समीमा, अलिशा, साक्षी, सृष्टि, हर्ष, नूरफातिमा, निधि, खुशबू, अन्नपूर्णा, जेबा और सिमरन समेत सैकड़ों विद्यार्थियों ने शिक्षक की भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्या विजयलक्ष्मी सिंह ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर प्रमाणपत्र प्रदान किए। इस दौरान शिवानी, ममता, हिना, रेशमा, प्रतीक्षा, सूरज, राकेश, राजेश, साकेत, पवन, गिरीश, मीनाक्षी, सावित्री, सुचिता, नमरा, निगहत, दिवाकर, प्रवीन, अरविंद, सुशील, नीरज और महिमा समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

Related Articles

Back to top button