
जनपद के उत्कृष्ट 45 शिक्षकों को मिला सुमन मिश्रा एडुलीडर्स सम्मान
डॉन वास्को स्कूल में आयोजित हुआ कार्यक्रम -मुख्य अतिथि डीआईजी संजीव त्यागी ने शिक्षकों के प्रयासों को सराहा
बस्ती। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में डॉन वास्को स्कूल में एडूलीडर्स के सहयोग से जिले में उल्लेखनीय कार्य कर रहे 45 उत्कृष्ट शिक्षकों को श्रीमती सुमन मिश्रा एडूलीडर्स अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया। इन सभी शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बस्ती के पुलिस उप महानिरीक्षक संजीव त्यागी वी विशिष्ट अतिथि एडी बेसिक संजय शुक्ल रहे।
मुख्य अतिथि संजीव त्यागी ने सभी शिक्षकों को सम्मानित करते हुए उन्हें और बेहतर कार्य करने शुभकामनाएं दी। उन्होंने शिक्षकों का आह्वान किया कि वह बच्चों को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति के प्रति सचेत करें और जागरूकता फैलाएं। उन्होंने का कहा कि वर्तमान एआई के दौर में बच्चों को स्क्रीन टाइम करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण है। बच्चों को खेलने का अवसर अवश्य दें। विशिष्ट अतिथि एडी बेसिक संजय शुक्ल ने भारतीय ज्ञान परंपरा में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका बताई। उन्होंने कहा कि शिक्षक बच्चों को तकनीक के सहारे न छोड़कर उनका सर्वांगीण विकास करें। उन्होंने कहा कि गुरु की पहचान उनके सफल छात्रों से होती है। उन्होंने शिक्षको को बधाई देते हुए जीवन उन्हें उनके प्रयासों के लिए बधाई दी। कार्यक्रम के संयोजक और एडूलीडर्स के संस्थापक राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डॉ सर्वेष्ट मिश्र ने एड़ूलीडर्स द्वारा शिक्षकों व छात्रों हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए कहा कि सरकारी शिक्षक विद्यालयों में विभिन्न विपरीत परिस्थितियों में जिस तरह गुणवत्तापरक शिक्षा देने का कार्य कर रहे हैं ऐसे 45 शिक्षकों को आज इस कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। प्रबंधक राजेश मिश्र ने कहा कि जीवनपर्यंत जनपद की शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली और डान वास्को स्कूल की संस्थापिका स्वर्गीय श्रीमती सुमन मिश्रा की स्मृति में टीम एडूलीडर्स के साथ मिलकर इस सम्मान की संकल्पना की गई। उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवेश की विपरीत परिस्थितियों में अच्छा कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करना उन्हें सुखद अनुभूति होती है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा युवा मोर्चा जिला कार्य समिति सदस्य देवानंद पाण्डेय, हरिशंकर शुक्ल मो हुसैन, एन के वर्मा, आशीष श्रीवास्तव, उमा मिश्र, शशि त्रिपाठी सहित विभिन्न गणमान्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बृजश गुप्ता, अशोक कुमार पाण्डेय, बृजेश कुमार गुप्ता, धर्मराज यादव, डॉ अनूप कुमार सिंह, मनोज कुमार उपाध्याय, मीना शर्मा, राहुल, डॉ अखण्ड प्रताप नारायण सिंह, सरिता यादव, राम बरन, वंशराज गुप्ता, बैजनाथ सिंह, हरिशंकर प्रजापति, निहारिका सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, राम सहाय, ज्योत्सना त्रिपाठी, अर्पणा, डॉ रामशंकर पाण्डेय, तोषी मिश्रा, सुषमा सिंह, मनीष कन्नौजिया, रचना सिंह, हरिशंकर शुक्ल, आमोद कुमार शुक्ल, शिवाकांत पाण्डेय, शिवनंदन मिश्र सहित विभिन्न शिक्षकों को सम्मानित किया गया।





