
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में लिटिल फ्लावर्स स्कूल बस्ती के छात्रों ने लहराया परचम
बस्ती। दिनांक 15 अप्रैल 2026 को सीबीएसई बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं (सत्र 2025-26) का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें लिटिल फ्लावर्स स्कूल, बस्ती ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सफलता का परचम लहराया। विद्यालय ने अपने गौरवशाली इतिहास को दोहराते हुए इस वर्ष भी शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया।
विद्यालय की छात्रा हर्षिता मौर्या ने 97.20% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया और अपने माता-पिता व स्कूल का नाम रोशन किया। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विद्यालय में इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रबंधक सुरेन्द्र प्रताप सिंह एवं निर्देशिका अपर्णा सिंह ने मेधावी छात्रों को मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर उनका स्वागत किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस वर्ष कक्षा 10वीं में 36 छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 4 छात्रों ने विभिन्न विषयों में 100 में 100 अंक हासिल कर विशेष उपलब्धि दर्ज की।
प्रमुख मेधावी छात्र-छात्राएं इस प्रकार हैं: हर्षिता मौर्या (97.20%, कम्प्यूटर में 100 अंक), साक्षी अग्रहरि (96.60%), आर्यवीर सिंह (96.00%), मोहम्मद शाहिल (95.80%), शौर्य श्रीवास्तव (95.80%, सामाजिक विज्ञान में 100 अंक), मार्वन शंकर (95.60%, कम्प्यूटर में 100 अंक), वैभव शर्मा (95.40%), फातिमा खातून (94.80%), ऋषिक श्रीवास्तव (94.80%), शुभम चौधरी (94.60%), गार्गी सिंह (94.60%), सुमित जायसवाल (94.40%), अंशिका गुप्ता (94.20%), हमदान सुहैल (94.00%), अर्पित पाल सिंह (94.00%), सृष्टि दूबे (94%), स्निग्धा शाही (93.80%), नैन्सी चौधरी (92.80%), रूद्र त्रिपाठी (92.80%), अंशिका सिंह (92.80%), मन्तशा खातून (92.60%), गनेश श्रीवास्तव (92.60%), अंश सिंह (92.60%), शिशिर त्रिपाठी (92.60%), यशी (92.60%), ऋषभ चौधरी (92.40%), मोहम्मद अल्तमश (92.00%), जाह्नवी (91.80%), जोया यांसमिन (91.80%), अंश गोस्वामी (91.60%), माधव यादव (91.20%, कम्प्यूटर में 100 अंक), अनुभव चौधरी (91.20%), दिव्यांश वर्मा (90.60%), हर्षिता यादव (90.60%), दीपांश यादव (90.00%)।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल छात्रों बल्कि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। यह सफलता निरंतर कठिन परिश्रम और समर्पण का परिणाम है।
वहीं, निर्देशिका अपर्णा सिंह ने छात्रों और अभिभावकों से संवाद करते हुए कहा कि जिन छात्रों को अपेक्षित अंक नहीं मिल पाए हैं, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि और अधिक मेहनत कर आगे बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए।
विद्यालय की प्रधानाचार्या वंदना सिंह ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता अनुशासन, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास से प्राप्त होती है। उन्होंने सभी छात्रों को भविष्य में भी इसी लगन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, समन्वयक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने इस शानदार सफलता के लिए विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।





