
मां की स्मृति में आयोजित शिविर में 73 ने किया रक्तदान रक्तदान समाज के लिये प्रेरणा बने- आलोक पाण्डेय
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी नेता आलोक पाण्डेय और सभासद कृष्ण कुमार सोनू पाण्डेय की माता उर्मिला पाण्डेय की स्मृति में पुराना डाकखाना स्थित आवास पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 73 लोगों ने रक्तदान किया। आलोक पाण्डेय ने कहा कि रक्तदान के द्वारा हम लोगों की जान बचाने का माध्यम बनते हैं। मां की स्मृति में रक्तदान समाज के लिये प्रेरणा बने इस संकल्प के साथ शिविर आयोजित किया गया। इसके साथ ही उपस्थित लोगों में तुलसी जी के पौधे का वितरण किया गया।
उर्मिला फाउन्डेशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में मनीष अग्रवाल, औवेश, राजकुमार पाण्डेय, विजय कुमार पाण्डेय, बंश कुमार पाण्डेय, सूर्य कुमार उपाध्याय, महेन्द्र कुमार गुप्ता, गोविन्द कुमार गुप्ता, आशीष शुक्ल, विवेक पाण्डेय, विजय उपाध्याय, आशुतोष, दुर्गेश मिश्र, कमल श्रीवास्तव, सन्तोष पाण्डेय, मो. तालीम, मनीष श्रीवास्तव, पूजा पाण्डेय, आराधना, अनुराग शुक्ल, पंकज गुप्ता, देवानन्द उपाध्याय, दिलीप कुमार, प्रियाशु त्रिपाठी, दीपचन्द पाण्डेय, अजय कुमार पाण्डेय, अदनान अंसारी, राजीव मिश्र, जयेन्द्र गुप्ता, अवनीश पाण्डेय, अमित कुमार पाण्डेय, शशांक जायसवाल, रजत मद्धेशिया, पंकज ओझा, नीलमणि पाण्डेय, जितेन्द्र पाण्डेय, कुलदीप, अशोक कुमार पाण्डेय, विकास चौधरी, सुधाशु अग्रवाल के साथ ही 73 लोगों ने रक्तदान किया। बस्ती चैरिटेबल ब्लड बैंक के शिवम मिश्र, मुकेश कुमार, असजद, जितेन्द्र, दीपेन्द्र यादव, विजय शुक्ल, मुकेश कुमार आदि ने रक्त संग्रह में योगदान दिया।





