जरूरतमंद कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह 31 अक्टूबर को

हिसार सामूहिक विवाह कार्यक्रम समाज में समरसता, एकता और मितव्ययिता का उत्कृष्ट उदाहरण हैं। इसी भाव के चलते संतोष मुरारी लाल गुप्ता पुत्री स्वर्गीय चन्दगी राम खरड़िया के सौजन्य से विष्णु भगवान मंदिर ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंद कन्याओं का एक सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
समारोह के संयोजक प्रवीण बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि समारोह के समुचित रूपरेखा तैयार करने हेतु एक आयोजन समिति का गठन किया गया है।जिसकी बैठक भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय सेवा प्रमुख कमलेश गर्ग की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में तय किया गया कि उपरोक्त समारोह का आयोजन आगामी 31 अक्टूबर वार शुक्रवार को हांसी में देहली गेट स्थित पंचायती रामलीला ग्राउंड मे आयोजित किया जाएगा। विष्णु भगवान मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश खरड़िया की अध्यक्षता मे आयोजित होने वाले उपरोक्त कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के तौर पर संतोष मुरारीलाल गुप्ता शिरकत करेंगी। उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि जरूरतमंद कन्याओं के माता-पिता/अभिभावक दिनांक 15 अक्टूबर तक निम्नलिखित नम्बरों पर 9467293875, 9466206587, 9813355865 सम्पर्क कर अपने कन्या के विवाह हेतु पंजीकरण करवा सकते है।
बैठक में भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय सेवा प्रमुख कमलेश गर्ग, विष्णु भगवान मंदिर ट्रस्ट के सचिव प्रवीण बंसल, लोकहित मंच के अध्यक्ष एडवोकेट धर्मवीर रतेरिया, ट्रस्ट के प्रबंधक रतन कुमार शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष तनुज खुराना, नगर पार्षद मनजीत सिंह जांगड़ा, वनवासी कल्याण आश्रम के अध्यक्ष मनमोहन तायल, अरुण आर्य, सुशील गुप्ता व प्रवीण सिंगला उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button