
रोशनी से जगमग होगा पुरानी बस्ती क्षेत्रः नगरपालिका लगायेगी नये स्ट्रीट लाइट-नेहा वर्मा
हाईमास्क लाइट की होगी मरम्मत, और बेहतर होगी प्रकाश व्यवस्था
बस्ती। नगर पालिका क्षेत्र के पुरानी बस्ती की सड़के और मुख्य मार्ग अब रोशनी से जगमग होंगी। यह जानकारी देते हुये नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने बताया कि दक्षिण दरवाजा से करूआ बाबा तक 54 लाइट, मां अन्नपूर्णा रसोई से रेलवे स्टेशन तक 24, करूआ बाबा तिराहा से रेलवे क्रासिंग तक 13, सुर्तीहट्टा रोड से पुरानी बस्ती तक 22, पाण्डेय बाजार चौराहा से बांसी रोड 28, पाण्डेय बाजार चौराहा से मेंहदावल रोड 21, पाण्डेय बाजार चौराहा से बाबा शंकरदास पोखरा तक 31 लाइट लगवाये जायेंगे। कुल लगभग 193 लाइट लग जाने से क्षेत्र में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था हो जायेंगी।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अंकुर वर्मा ने बताया कि पुरानी बस्ती, पाण्डेय बाजार क्षेत्र के लोग निरन्तर लाइट की मांग कर रहे थे। इसके लग जाने से नागरिकों को सुविधा होगी। कहा कि चरणबद्ध ढंग से नागरिकों को बेहतर सुविधा दिलाने के लिये नगर पालिका निरन्तर सक्रिय है।
अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता ने बताया कि 193 लाइट की स्वीकृति मिल चुकी है। इसके साथ ही शहर के विभिन्न चौराहे पर लगे हाई मास्क लाइट की मरम्मत कराकर नयी एलईडी लगवाया जायेगा।





