बसपा पिछड़ा वर्ग ओबीसी की समीक्षा बैठक में सत्ता के लिये संगठन की मजबूती पर जोर

बूथ स्तर पर चुनाव की तैयारियों में जुट जाय कार्यकर्ता-भीम राजभर

बस्ती। गुरूवार को बहुजन समाज पार्टी सामाजिक भाईचारा अन्य पिछड़ा वर्ग ‘ओबीसी’ संगठन की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक बस्ती प्रेस क्लब सभागार में संपन्न हुई।

बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्य मंडल संयोजक भीम राजभर ने आगामी विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाने की रणनीति कार्यकर्ताओं के साथ साझा की। उन्होने बसपा सरकार के दौरान ओबीसी वर्ग के हित में किए गए कार्यों पर विस्तार से चर्चा करते हुये आवाहन किया कि कार्यकर्ता बहन सुश्री मायावती के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिये बूथ स्तर पर जुट जाय।

बैठक की अध्यक्षता करते हुये मुख्य मंडल संयोजक उदयभान ने बहुजन समाज पार्टी द्वारा ओबीसी समाज के विकास एवं उत्थान के लिए किए गए कार्यों को रेखांकित करते हुए समाज के लोगों से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि पूर्व एमएलसी लालचंद निषाद ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक ओबीसी समाज के लोगों को बसपा से जोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलकर बहन कुमारी मायावती को उत्तर प्रदेश का पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य के साथ कार्य करें। बैठक का संचालन जिला संयोजक एडवोकेट अनूप कुमार ने किया। उन्होंने ओबीसी समाज को बहुजन समाज पार्टी से जोड़ने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया।

बैठक में प्रमुख रूप से जिला संयोजक कैसी मौर्य, अमित चौधरी, संघ प्रिय गौतम, दिनेश चौधरी, रमेश, भारत लाल निषाद, अनिल आजाद, रामचरन चौहान, सुरेंद्र कुमार आजाद, उमेश चंद्र विश्वकर्मा, सुरेंद्र कुमार, हरिशंकर चौहान, गोंड महेश चंद्रवंशी, केपी राठौर, अनिल कुमार गौतम, आशुतोष सिंह, रामलाल गौड़, बनवारी लाल कनौजिया, राम अनुज भाष्कर, हरिओम चौधरी, चौधरी राम सिंह पटेल, शिव शंकर चौधरी ‘शाका’, संजय मौर्य, ओम प्रकाश यादव, संजय चौधरी, संदीप प्रजापति, अमरेश चन्द्र, राजू शर्मा, चुन्नीलाल गुप्ता, रामप्रीत चौधरी, अजय राजभर, रामप्रताप चौधरी, बुद्धेश कुमार चौधरी, मिस्टर पटेल, सोनू चौधरी, ओम प्रकाश यादव, रामू राजभर, हर्षद राजभर, सुनील कुमार यादव, विष्णु यादव, अविनाश यादव, रामवृक्ष निषाद, चंद्र प्रकाश निषाद, मनजीत गोंड, राज कपूर निषाद,अजय राजभर, सुनील राजभर, सोमनाथ चौरसिया, जानकी प्रसाद, सीताराम, शिवकुमार, नागेन्द्र प्रताप, शिवम आजाद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button