
दिल्ली स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस के छात्रों ने JEE मेंस में लहराया परचम, विद्यालय का नाम किया रोशन
बस्ती। दिल्ली स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस के मेधावी छात्रों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। देश की प्रतिष्ठित JEE मेंस परीक्षा में विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार परसेंटाइल हासिल कर सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया।
विद्यालय के छात्र अनूप चौधरी और आयुष्मान ने 96-96 परसेंटाइल प्राप्त किए, जबकि रिचिक त्रिपाठी ने 95 परसेंटाइल हासिल किया। इसके अलावा अंश त्रिपाठी ने 91 परसेंटाइल तथा आयुष मिश्रा ने 90 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर विद्यालय, अपने परिवार और पूरे जनपद का नाम रोशन किया।
छात्रों की इस उल्लेखनीय सफलता से विद्यालय परिसर में हर्ष और उत्साह का माहौल है। विद्यालय के प्रबंधक जेपी सिंह, प्रधानाचार्य गोपाल त्रिपाठी और निदेशिका बीना सिंह सहित समस्त शिक्षकों ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर शिक्षकगण अनूप पांडे, प्रशांत त्रिपाठी, अवनीश पाठक, आशुतोष पाल, आलोक मिश्रा, लवकुश मौर्य, इंद्र मिश्रा, प्रमोद कुमार गुप्ता, वेद प्रकाश सिंह, भूपेंद्र त्रिपाठी, शिवेंद्र त्रिपाठी, दिनेश यादव, वंदना पांडे, रेनू पांडे, सीमा सिंह, दिव्या त्रिपाठी, हर्षिता पांडे, स्वाति सिंह एवं सारिक राजा ने भी विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करता रहेगा।




