गायघाट में श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव

यूपी,बस्ती। नगर पंचायत गायघाट के गाना स्थित शिक्षा शक्ति सदन में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर आचार्य हरिहर प्रसाद शुक्ल, सोमनाथ ऋतुराज पाठक एवं कमलेश शास्त्री ने मुख्य यजमान कुसलावती त्रिपाठी को विधि-विधान से पूजन-अर्चन कराया।
जैसे ही कथा में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग आया, पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष के साथ भगवान श्रीकृष्ण के प्रकटोत्सव का स्वागत किया।

अयोध्या धाम से पधारे कथावाचक पंडित आचार्य रमोज वत्स ने भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य जन्म लीला का वर्णन करते हुए बताया कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म और अत्याचार बढ़ता है, तब-तब भगवान किसी न किसी रूप में अवतार लेकर धर्म की स्थापना करते हैं। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भी अत्याचारी कंस के अत्याचारों से मुक्ति दिलाने और धर्म की रक्षा के लिए हुआ था।

कृष्ण जन्म के अवसर पर भक्तों ने सुंदर झांकियां सजाकर बाल गोपाल का स्वागत किया। मध्यरात्रि में जन्मोत्सव मनाते हुए आरती उतारी गई तथा प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान पूरा परिसर भक्ति गीतों और भजनों से गुंजायमान रहा।
कार्यक्रम में जनपद सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और कथा श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर बालकृष्ण त्रिपाठी, पिंटू त्रिपाठी, हरिकृष्ण त्रिपाठी, डब्लू, सुनील कुमार कानूनगो, सुनील कुमार छोटू, रामकृष्ण देवनाथ मिश्रा, दुर्गेश, सुरेश तिवारी, आनंद मोदनवाल, विजय शंकर, राकेश मिश्रा, लवकुश चौधरी, राजू सोनी, शंकर मिश्रा, संतोष अग्रवाल, निखिल श्रीवास्तव, राघवेंद्र, पुष्कर मिश्रा, उत्तम मिश्रा, राकेश आलोक त्रिपाठी सहित क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button