
आनंद हॉस्पिटल बस्ती में आंखों के इलाज का भरोसेमंद केंद्र बना आनंद हॉस्पिटल, 365 दिन आधुनिक मोतियाबिंद सर्जरी
आधुनिक तकनीक और अनुभवी चिकित्सकों की देखरेख में किफायती इलाज की सुविधा प्रदान कर रहा आनंद हॉस्पिटल एवं आई केयर सेंटर लगातार लोगों का विश्वास जीत रहा है।
बस्ती जिले में बरगदवा विवाह मंडप मैरिज हॉल के सामने स्थित यह अस्पताल आज क्षेत्र के मरीजों के लिए भरोसे का दूसरा नाम बन चुका है। यहां आधुनिक उपकरणों और उन्नत चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से नेत्र रोगों का इलाज किया जा रहा है।
अस्पताल में अपनी सेवा दे रहे डॉ. राजू सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां मोतियाबिंद का ऑपरेशन अत्याधुनिक मशीनों द्वारा बिना टांके (फेको पद्धति) से किया जाता है। यह सुविधा वर्ष के सभी 12 महीनों में उपलब्ध रहती है। 365 दिन मशीन द्वारा मोतियाबिंद का इलाज होने से मरीजों को किसी विशेष शिविर या सीमित अवधि का इंतजार नहीं करना पड़ता।
उन्होंने बताया कि अस्पताल में काला मोतिया (ग्लूकोमा) का इलाज एवं ऑपरेशन, आंखों के तिरछेपन (भेंगापन) का उपचार और सर्जरी की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके साथ ही आंखों के पर्दे (रेटिना) से संबंधित रोगों का इलाज और ऑपरेशन भी आधुनिक उपकरणों की सहायता से किया जाता है।
डॉ. सिंह ने कहा कि मधुमेह (शुगर) और उच्च रक्तचाप (बीपी) से पीड़ित मरीजों के लिए लेजर विधि से सफेद मोतियाबिंद का सुरक्षित ऑपरेशन किया जाता है, जिससे जटिलताओं का खतरा कम होता है और मरीज जल्दी स्वस्थ हो पाते हैं।
अस्पताल की एक विशेष उपलब्धि यह भी है कि यहां आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को काफी राहत मिल रही है और उन्हें बेहतर इलाज कम खर्च या बिना खर्च के मिल पा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बेहतर चिकित्सा सेवा, साफ-सुथरा वातावरण और मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार के कारण आनंद हॉस्पिटल एवं आई केयर सेंटर क्षेत्र का भरोसेमंद अस्पताल बन चुका है। आधुनिक तकनीक और समर्पित सेवा भाव के साथ यह अस्पताल बस्ती और आसपास के जिलों के मरीजों को गुणवत्तापूर्ण नेत्र चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहा है।





