पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने गोनार समय माता मंदिर के विकास का लिया संकल्प

बस्ती/यूपी: प्रदेश सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय के मंत्री जयवीर सिंह बुधवार को बस्ती पहुंचे यहां उन्होंने कुदरहा विकासखंड के गोनर ग्राम पंचायत में स्थित गढ़वा समय माता मंदिर परिसर में नवनिर्मित यात्री विश्रामलय का लोकार्पण किया इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार धर्म स्थलों के विकास को लेकर प्रतिबद्ध है पर्यटन विभाग की तरफ से आगामी वित्तीय वर्ष में इस धार्मिक स्थल का समुचित विकास कराया जाएगा पर्यटन विभाग की तरफ से यहां पर सड़क बिजली पानी सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जाएगी इस स्थल का बहुत ही महत्व है बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पर पूजा पाठ के लिए आते हैं। कानपुर के अकबरपुर से सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने कहा कि उनकी माता स्व. कनकरानी का यहां पर ननिहाल था। समय माता का पूरे परिवार पर हमेशा आशीर्वाद रहा है ऐसे में इस स्थल के विकास और समृद्धि को लेकर जो संभव प्रयास है वह किया जाएगा डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि अपने माता-पिता के प्रति सांसद देवेंद्र सिंह भोले की श्रद्धा और समर्पण अकल्पनीय है हम सभी को उनके इस श्रद्धा भाव से सीख लेनी चाहिए। रामायणम फाउंडेशन के संस्थापक कथावाचक शांतनु जी महाराज ने कहां की देवेंद्र सिंह भोले द्वारा धर्मस्थलों के विकास को लेकर किया जा रहे कार्य प्रशंसनीय हैं सनातन धर्म को लेकर आगे बढ़ाने के साथ वह हमेशा अपने माता-पिता के प्रति बहुत ही सेवा और समर्पण भाव से कार्य करते हैं और यही कारण है कि पूर्वजों के आशीर्वाद से वह सनातन धर्म के कार्य को लेकर के जीवन में आगे बढ़ रहे हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह ने कहा कि पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के आने से निश्चित तौर पर इस स्थान का विकास तो होगा ही साथ ही पर्यटन विभाग के माध्यम से यहां पर मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। आयोजक ग्राम प्रधान गोनार अजीत पाल “डब्लू” ने बताया कि लोकार्पण के अवसर पर समय माता मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र और जिले के अलग-अलग इलाकों से आए हुए लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया उन्होंने बताया कि स्थल के विकास को लेकर के पर्यटन मंत्री द्वारा बताया गया है कि अगले वित्तीय वर्ष में यहां पर सड़क बाउंड्री और अन्य कार्य करने के लिए कहा है सुविधा बढ़ेंगे तो निश्चित तौर पर और ज्यादा स्थान का महत्व बढ़ेगा। लोक गायक अमरेश पांडेय अमृत ने भजन प्रस्तुत किया।

इस दौरान पूर्व आईएएस सभाराज सिंह, ओएन सिंह, ब्लॉक प्रमुख कुदरहा अनिल दुबे, सुमन सिंह, आसमान सिंह, मोनू शुक्ला, राघवेंद्र पाण्डेय, सूर्यनारायण यादव, रंजय पाल, अमरेश पाण्डेय, गिरजेश चौधरी, राम संवारे यादव, सुनील पाल, अरविन्द पाल, अजय पाल. राम निहोर यादव, गया प्रसाद, गिरजेश पाल, राजेंद्र पाल, ओम प्रकाश पाल, हरी प्रताप पाल, रमेश पाल, राजेश पाल, अमर नाथ यादव, अंकित, रोहित रामकेश, विपेंद्र सिंह, जुगानी, बाल मुकुंद, रामतेज, डी के पाल, रविंद्र यादव, सुरेंद्र पाल, इंद्रजीत पाल, पिंकू पाल, गिरिश पाल, सुनील उपाध्याय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button