ब्राह्मण समाज पर विवादित टिप्पणी करने वाले के विरूद्ध नामजद मुकदमा दर्ज

बस्ती। ब्राह्मण समाज पर विवादित टिप्पणी और अपशब्द कहने पर प्रमोद यादव पुत्र रमाकांत यादव निवासी पिपरा हिक्कका के विरूद्ध ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष नवीन दूबे और राष्ट्रीय सवर्ण शक्ति मोर्चा अध्यक्ष रामजी पाण्डेय के पहल पर वाल्टरगंज पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज किया है। नवीन दूबे और रामजी पाण्डेय ने थानाध्यक्ष से कहा कि ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी करने वाले प्रमोद यादव को तत्काल गिरफ्तार किया जाय जिससे भविष्य में कोई इस प्रकार का दुस्साहस न कर सके।

वाल्टरगंज थाने पर मौजूद ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रशन्ंत पाण्डेय, सहारा संघर्ष समिति के अध्यक्ष अभयदेव शुक्ला, ब्राह्मण महासभा के जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र शुक्ल, अंकित त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा, पंडित राम कृष्ण मोनू दुबे, अंकित त्रिपाठी, ओम प्रकाश ओझा, प्रियंक शुक्ला, मनीष तिवारी यशवंत तिवारी, संतोष शुक्ला, संजय शुक्ला, राजन पाण्डेय, सोनू चौबे,विपुल पाण्डेय, योगेश पाण्डेय , निखिलेश पाण्डे, बृजेश शुक्ला, ऋषि पाल सिंह,राजन पाण्डेय, लालजी शुक्ल, सोनू उपाध्याय, मंटू दूबे, सौरभ दुबे, पवन मिश्रा, विभोर पाठक, सनी पाठक, शिव प्रकाश मिश्रा आदि लोगों ने समाज मे ऐसे कृत्य करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग किया।

Related Articles

Back to top button