
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
मुण्डेरवा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, गोदमवा मोड़ से दबोचा गया अभियुक्त
बस्ती, 16 फरवरी। जनपद के थाना मुण्डेरवा क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
थानाध्यक्ष मुण्डेरवा प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार दोपहर करीब 2 बजे मुखबिर की सूचना पर गोदमवा मोड़ से आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संदीप कुमार (29 वर्ष), पुत्र सतिराम, निवासी ऊचगांव थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि 14 फरवरी 2026 को पीड़िता ने थाना मुण्डेरवा में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि अभियुक्त ने शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना मुण्डेरवा में मु0अ0सं0 32/2026 धारा 69, 352, 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले की विवेचना उपनिरीक्षक जावेद खान द्वारा की जा रही थी। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, उपनिरीक्षक जावेद खान व कांस्टेबल जितेंद्र शाह शामिल रहे।




