
सामाजिक सेवा चित्रांश क्लब के जिलाध्यक्ष पुनः बने सतेन्द्र श्रीवास्तव
बस्ती, 24 दिसम्बर। सामाजिक सेवा चित्रांश क्लब की वार्षिक बैठक में सतेन्द्र श्रीवास्तव के उत्कृष्ट कार्यव्यवहार एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय सहभागिता को देखते हुए उन्हें आगामी सत्र के लिए पुनः जिलाध्यक्ष घोषित किया गया।
यह बैठक सुबाष चन्द्र बोस तिराहे स्थित क्लब के शिविर कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए क्लब के संस्थापक अश्वनी श्रीवास्तव ने कहा कि सतेन्द्र श्रीवास्तव क्लब की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं तथा उनकी सामाजिक सोच और कार्यशैली सराहनीय है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी सत्र में सतेन्द्र श्रीवास्तव क्लब को नए आयामों से जोड़ते हुए नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएंगे।
क्लब के संरक्षक राणा दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि सतेन्द्र श्रीवास्तव से सभी सदस्यों को बड़ी अपेक्षाएँ हैं और उनके नेतृत्व में क्लब निश्चित रूप से आगामी सत्र में उल्लेखनीय प्रगति करेगा।
इस अवसर पर अशोक श्रीवास्तव, धर्म प्रकाश श्रीवास्तव, देवेश धर द्विवेदी, रवि श्रीवास्तव राज, रमन श्रीवास्तव, ऋषभ श्रीवास्तव, पंकज गुप्ता, आयरन, अभिषेक श्रीवास्तव, अमित, ऐश्वर्य, शिवम सोनकर, अमान, रजनीश पांडे, अतुल यादव, रोहित, दुर्गेश सहित क्लब के सभी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने सतेन्द्र श्रीवास्तव को बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ दीं।





