
डीआईजी बस्ती ने थाना परसरामपुर का किया औचक निरीक्षण
संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
बस्ती। पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने थाना परसरामपुर का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केन्द्र, सीसीटीएनएस कार्यालय, बंदी गृह तथा थाना परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना अभिलेखों की जांच कर सभी प्रविष्टियों को अद्यावधिक रखने के निर्देश दिए।
डीआईजी ने थाना परिसर की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने, लंबित विवेचनाओं एवं एहकामातों का समयबद्ध निस्तारण करने तथा परिसर में खड़े माल मुकदमाती और लावारिस वाहनों का “ऑपरेशन क्लीन” के तहत शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी हरैया संजय सिंह, थानाध्यक्ष परसरामपुर भानू प्रताप सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।





