
भीम युवा वाहिनी ने सौंपा ज्ञापनः अम्बेडकर पार्क के बाउन्ड्रीवाल, प्रतिमा पर छाजन के साथ सड़क निर्माण की मांग
अम्बेडकर पार्को के विकास, सुरक्षा के निर्णय को पूरा कराये सरकार-सोनू राव
बस्ती। मंगलवार को भीम युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू राव, प्रदेश अध्यक्ष अजय राव, जिलाध्यक्ष रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में पदाधिकरियों और ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि लालगंज थाना क्षेत्र के बैसुखिया में स्थित अम्बेडकर पार्क की बाउन्ड्रीवाल, लगे प्रतिमा का छाजन और प्राथमिक विद्यालय के सामने से अनुसूचित जाति बस्ती की ओर जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य कराया जाय।
ज्ञापन देने के बाद भीम युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू राव, जिलाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट आदेश के क्रम में जनपद के अनेक गाँव में सुरक्षित अम्बेडकर पार्क तथा पार्क में लगे बाबा साहब डा० अम्बेडकर प्रतिमा को छाजन लगाकर सुरक्षित कराये जाने का आदेश सम्बन्धित विभागों दिया गया है। उसके बाद भी जनपद के पार्को में लगे बाबा साहब की प्रतिमा को आराजक तत्वो द्वारा खण्डित किया जाता रहता है। यदि आदेश का अनुपालन हो तो जनपद में तमाम गाँवो में अम्बेडकर पार्क में लगे बाबा साहब डा० भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा की सुरक्षा हो सकता है।
भीम युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राव ने कहा कि लालगंज थाना क्षेत्र के बैसुखिया स्थित अम्बेडकर पार्क के चारो तरफ बाउन्ड्री वाल व पार्क के अन्दर लगे बाबा साहब डा० भीम राव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर छाजन लगवाये जाने से सुरक्षित हो सकती है। गाँव के प्राथमिक विद्यालय के सामने से जाने वाली सड़क जो अम्बेडकर पार्क से होते हुए अनुसूचित जाति बस्ती को जाती है, इस पर हजारो लोगो का आवागमन होता रहता है, जो कई वर्षों से ज्यो का त्यो बना हुआ है। यहां सड़क का निर्माण कराया जाना जनहित में आवश्यक है।
ज्ञापन देने वालों में राहुल, दुर्गावती, रेखा, साधना, लक्ष्मी ,शकुन्तला देवी, संतराम, रवि किशन, गुड़िया, विमला देवी आदि शामिल रहे।





