बस्ती लाइफ लाइन हॉस्पिटल के चेयरमैन एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. तारिक एहसन खान ने जनपदवासियों से बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील की

बस्ती। जनपद के प्रमुख स्वास्थ्य संस्थानों में शामिल लाइफ लाइन हॉस्पिटल के चेयरमैन एवं वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. तारिक एहसानखान ने जनपदवासियों से बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बदलते मौसम और बढ़ते संक्रमण के दौर में छोटे बच्चों की देखभाल बेहद जरूरी हो जाती है। थोड़ी सी लापरवाही भी बच्चों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल सकती है, इसलिए अभिभावकों को बच्चों के खान-पान, स्वच्छता और नियमित जांच पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

डॉ. तारिक खान ने बताया कि वर्तमान समय में मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में बच्चों में सर्दी-जुकाम, बुखार, वायरल संक्रमण, एलर्जी और पेट संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता वयस्कों की तुलना में कम होती है, इसलिए वे संक्रमण की चपेट में जल्दी आ जाते हैं। ऐसे में माता-पिता को बच्चों की दिनचर्या और खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए, ताकि वे बीमारियों से सुरक्षित रह सकें।

उन्होंने कहा कि बच्चों को पौष्टिक आहार देना बेहद आवश्यक है। हरी सब्जियां, फल, दूध और प्रोटीन युक्त भोजन बच्चों के शरीर को मजबूत बनाते हैं और उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। इसके साथ ही बच्चों को जंक फूड और अत्यधिक ठंडी चीजों से दूर रखना चाहिए, क्योंकि इससे कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

डॉ. खान ने यह भी बताया कि कई बार अभिभावक बच्चों की छोटी-मोटी बीमारी को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं या बिना डॉक्टर की सलाह के दवा दे देते हैं। यह आदत कई बार बच्चों के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि यदि बच्चे को लगातार बुखार, खांसी, उल्टी, दस्त या अन्य कोई समस्या हो रही हो तो तुरंत योग्य चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि समय पर इलाज मिलने से अधिकांश बीमारियों को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। इसके अलावा बच्चों का नियमित टीकाकरण भी बेहद जरूरी है। सरकार द्वारा चलाए जा रहे टीकाकरण कार्यक्रम के तहत बच्चों को समय-समय पर जरूरी टीके लगवाने चाहिए, जिससे वे कई गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रह सकें।

डॉ. तारिक खान ने बताया कि लाइफ लाइन हॉस्पिटल, बस्ती में बच्चों के इलाज के लिए आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां अनुभवी डॉक्टरों की टीम बच्चों से जुड़ी विभिन्न बीमारियों का इलाज कर रही है। अस्पताल में जांच, परामर्श और उपचार की समुचित व्यवस्था होने के कारण जिले के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी मरीज यहां आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य जनपदवासियों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसी उद्देश्य से यहां मरीजों के इलाज के लिए आधुनिक उपकरणों और अनुभवी चिकित्सकों की व्यवस्था की गई है।

अंत में डॉ. तारिक खान ने जनपद के सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। बच्चों को साफ-सुथरे वातावरण में रखें, संतुलित आहार दें और किसी भी प्रकार की बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि स्वस्थ बच्चे ही स्वस्थ समाज की नींव होते हैं, इसलिए बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Related Articles

Back to top button