जूनियर इन्जीनियर अरुण कुमार के साथ अभद्रता मामले में धरना जारी

दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांगः 4 को गोरखपुर में होगा धरना

बस्ती। बाढ कार्य खण्ड बलरामपुर में अधिशासी अभियन्ता की उपस्थिति में उनकेे कक्ष में खण्ड में कार्यरत जूनियर इन्जीनियर अरुण कुमार, पर विभाग के ही दबंग कर्मियों प्रारूपकार राजेश कुमार और वरिष्ठ सहायक विकास माथुर, अनिल कुमार मिश्र, शैलेन्द्र आदि द्वारा जान लेवा हमला मामले में दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार को भी धरना जारी रहा। निर्णय लिया गया कि मांगे न मानी गई तो 4 मई सोमवार को गोरखपुर स्थित मुख्य अभियन्ता कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जायेगा।

सिविल डिप्लोमा इंन्जीयर्स संघ प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर संघ के अतिरिक्त महासचिव पूर्वी क्षेत्र ई. रवि यादव के नेतृत्व में पदाधिकारियांें और अभियन्ताओं ने अधीक्षण अभियन्ता कार्यालय के समक्ष धरना जारी रहा। रवि यादव ने कहा कि धरने के कारण बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ, बलिया, मऊ, अम्बेडकरनगर अयोध्या आदि जनपदों मंें विभागीय कार्य प्रभावित है किन्तु अधीक्षण अभियन्ता गण्डक बाढ मण्डल बस्ती एवं मुख्य अभियन्ता गण्डक गोरखपुर चुप्पी साधे हुये हैं। मांग किया कि मामले में दोषियों को गिरफ्तार कर न्याय दिलाया जाय।

शनिवार को धरने में देवी पाटन मण्डल के मण्डल अध्यक्ष इ. हंसराज, उप महासचिव इ. सुनील, इ. राजमल वर्मा, इ. रामसभार, ई. भानु प्रताप, अमरेन्द्र पटेल, संजीव पटेल, रजनीकान्त राय, आशीष कुमार, तारकेश्वर प्रसाद, विनोद यादव, राधेश्याम भारती, शिवपाल यादव, धर्मेन्द्र कुमार दूबे, जितेन्द्र कुमार, रवि कुमार मौर्या, गुरू प्रसाद सन्त, मंगलराम, अविनाश भारती, अमरेन्द्र पटेल, अजीत यादव, भोलेन्द्र यादव, सुभाष सिंह, धर्मेन्द्र, आर.के. सरोज के साथ ही अनेक इंजीनियरों ने जूनियर इन्जीनियर अरुण कुमार के साथ अभद्रता की घटना पर रोष व्यक्त किया। मांग किया कि इस मामले में दोषियों के विरूद्ध तत्काल प्रभाव से कार्यवाही सुनिश्चित किया जाय। जब तक न्याय नहीं मिल जाता चरणबद्ध रूप में आन्दोलन जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button