प्रसव के दौरान बच्चे का सिर धड़ से अलग हो जाने के मामले में एसपी को दिया पत्रः कार्रवाई की मांग

बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के मुरादपुर निवासी दुर्गा प्रसाद पुत्र रिखई ने पुलिस अधीक्ष्क को पत्र देकर प्रसव के दौरान बच्चे का सिर धड से अलग होकर दो हिस्से में बट जाने के मामले मंें दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग किया है।

एसपी को दिये पत्र में दुर्गा प्रसाद ने कहा है कि उनकी पुत्र वधू प्रेमा देवी पत्नी नीरज कुमार जो लगभग सात माह की गर्भवती थी और उसके पेट में दर्द होने पर गत 8 अप्रैल एम्बुलेंस से उसे लेकर कुदरहा विकास खण्ड क्षेत्र के सामुदयिक स्वास्थ्य केन्द्र बनहरा पहंुचे। एम्बुलेन्स में ही अस्पताल की नर्स कुसुम ने आकर ट्रीटमेन्ट शुरू किया और दर्द का इंजेक्शन लगायी जोर जबरजस्ती से बच्चा पैदा करने की कोशिश करने लगी कि बच्चा 2 टुकडो मंे होकर शरीर से निकला लेकिन सिर अन्दर ही रह गया। उसके बाद रक्तश्राव तेज हो जाने पर नर्स कुसुम घबरा गयी और बगल के मैक्स हास्पिटल में भेजवायी जहां मरीज घंटो तड़फती रही। उसके बाद उन लोगों ने नर्स से रेफर कर कागज बनाने को कहा तो बना नहीं रही थी। काफी वाद विवाद होने पर तब रिफर का कागज कैली अस्पताल बस्ती के लिए बनाया । कैली अस्पताल में प्रेमा देवी का इलाज चल रहा है। दुर्गा प्रसाद ने दोषी नर्स के साथ ही जिम्मेदार लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग किया है।

Related Articles

Back to top button