दुष्कर्म, गर्भपात कराने के बाद शादी और मारपीट के मामले में एसपी से लगाया न्याय की गुहार

बस्ती। मंगलवार को गौैर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म, गर्भपात कराने और मंदिर में विवाह के बाद घर से निकाल दिये जाने के मामले में पीड़िता और उसके पिता ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई और अपने बेटी के जान माल के रक्षा की गुहार लगाया है।

निषाद पार्टी संगठन के जिलाध्यक्ष संदीप निषाद ने कहा कि पीड़िता की स्थिति दयनीय है। स्थानीय गौर थाने पर उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। न्याय न मिला तो मामले को उच्चाधिकारियों के संज्ञान मंें लाया जायेगा।

पत्र में पीडिता ने कहा है कि गौैर थाना क्षेत्र अइलाकला गांव के ही किशन पुत्र केशवराम ने उससे जबरिया दुष्कर्म कर सम्बन्ध बनाया। पुलिस के दबाव में बैडवा समय माता मंदिर पर विवाह हुआ किन्तु अब किसन और उसके पिता केशवराम, भाई जनकराम व भाभियां उर्मिला व गुडिया आदि ने उसे बुरी तरह से मारा पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुये घर से भगा दिया। पीडिता और परिजनों ने इस सम्बन्ध मे गौर पुलिस द्वारा न्याय न मिलने पर पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर दोषियांें के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराकर कार्रवाई और अपने जान माल के रक्षा की गुहार लगाया है।

Related Articles

Back to top button