कुदरहा तृतीय में प्रदीप यादव ‘राजा भैया’ ने पेश की मानवता की मिसाल, किसानों को बांटी पानी की बोतलें

बस्ती: कुदरहा तृतीय जिला पंचायत सीट से भावी प्रत्याशी और समाजवादी पार्टी के नेता प्रदीप यादव ‘राजा भैया’ क्षेत्र में मानवता और जनसेवा की मिसाल पेश कर रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच उन्होंने लगातार छह दिनों से किसानों के बीच पहुंचकर पानी की बोतलों, मास्क, बिस्कुट का वितरण कर रहे है, जिससे खेतों में काम कर रहे किसानों को काफी राहत मिली। गौरतलब है कि इस समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण खेतों में काम करना किसानों के लिए बेहद कठिन हो गया है।

ऐसे में प्रदीप यादव ‘राजा भैया’ स्वयं गांव-गांव पहुंचकर किसानों को ठंडा पानी उपलब्ध करा रहे हैं। किसानों ने इस पहल की सराहना कर रहे हैं।प्रदीप यादव ‘राजा भैया’ पिछले कई दिनों से लगातार कुदरहा तृतीय क्षेत्र में सक्रिय हैं और लोगों के सुख-दुख में शामिल हो रहे हैं। चाहे सामाजिक कार्यक्रम हो या किसी की व्यक्तिगत समस्या, वह हर जगह अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। उनके इस व्यवहार के चलते क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। इस मौके पर प्रदीप यादव ‘राजा भैया’ ने कहा कि जनता की सेवा ही उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि किसानों की मेहनत से ही देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है, इसलिए उनके सुख-दुख में साथ खड़ा रहना हम सभी की जिम्मेदारी है।

Related Articles

Back to top button