राजन इंटरनेशनल एकेडमी में पीटीएम के दौरान उमड़ा अभिभावकों का विश्वास, बच्चों के प्रदर्शन ने जीता दिल

बस्ती। शनिवार को राजन इंटरनेशनल एकेडमी में आयोजित शिक्षिका-अभिभावक सम्मेलन का माहौल भावनाओं और संतोष से भरा रहा। अपने पाल्यों का रिपोर्ट कार्ड देखते ही कई अभिभावक भावुक हो उठे, तो वहीं अनेक अभिभावकों ने विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था की खुलकर सराहना की। बच्चों के शानदार प्रदर्शन और शत-प्रतिशत परिणाम ने सभी का दिल जीत लिया।

इस अवसर पर एकेडमी की निदेशक शिखा चतुर्वेदी ने छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस उपलब्धि के पीछे शिक्षकों का कठोर परिश्रम और समर्पण है। उन्होंने बताया कि विद्यालय की स्थापना के समय से ही एक महत्वपूर्ण परंपरा शुरू की गई थी, जिसके तहत किसी भी प्रकार का प्रवेश शुल्क और परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाता है, और यह व्यवस्था आज भी निरंतर आगे भी जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि यहां शिक्षक केवल पढ़ाते नहीं, बल्कि छात्रों को सुनते और समझते हैं। इसके बाद उन्हें प्रैक्टिकल और एक्टिविटी आधारित शिक्षा के माध्यम से सिखाया जाता है, जिससे बच्चे विषयों को जल्दी और बेहतर तरीके से समझ पाते हैं।

निदेशक ने स्पष्ट किया कि एकेडमी का उद्देश्य केवल आर्थिक लाभ अर्जित करना नहीं, बल्कि शिक्षा के माध्यम से समाज को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि यह संस्थान उनके दादाजी के सपनों को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। वर्तमान समय में एकेडमी में 3000 से अधिक छात्र अध्ययनरत हैं और 100 से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाएं आधुनिक तकनीकों के माध्यम से शिक्षण कार्य कर रहे हैं।

कार्यकारी निदेशक संजीव पाण्डेय ने कहा कि संस्थान की प्राथमिकता गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि बदलते समय के साथ छात्रों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ना आवश्यक है। इसी को ध्यान में रखते हुए सत्र 2026-27 में कंप्यूटर साइंस के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंग्लिश स्पीकिंग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि छात्र भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें।

प्रधानाचार्य सानू एंटोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष वार्षिक परीक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है और इसी उपलक्ष्य में पीटीएम का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि एकेडमी अब अपने पांचवें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है और अभिभावकों का विश्वास बनाए रखना संस्थान की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

उन्होंने आगे बताया कि नए सत्र में छात्रों के लिए कई नई सुविधाएं जोड़ी गई हैं, जिनमें कंप्यूटर कोर्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की जानकारी, इंग्लिश स्पीकिंग क्लासेस और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण शामिल हैं। इसके अलावा, 25 किलोमीटर के दायरे में आने वाले छात्रों के लिए सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिसमें स्कूल वाहनों को जीपीएस सिस्टम से जोड़ा जाएगा, ताकि अभिभावक अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह निश्चिंत रह सकें।

विद्यालय में हर महीने मूल्यांकन टेस्ट और प्रत्येक तीन महीने में शिक्षक-अभिभावक बैठक आयोजित की जाती है, जिससे छात्रों की प्रगति पर लगातार निगरानी रखी जा सके। मेधावी छात्रों को समय-समय पर पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन भी किया जाता है।

सुविधाओं की बात करें तो एकेडमी का पूरा कैंपस वातानुकूलित है। यहां क्रिकेट एकेडमी, अत्याधुनिक साइंस लैब, दो कंप्यूटर लैब, इंडोर गेम्स, प्रेयर ग्राउंड, स्मार्ट क्लासेस और न्यूज पेपर रीडिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इन सभी व्यवस्थाओं का उद्देश्य छात्रों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है।

पीटीएम में सुमन दूबे, रेखा श्रीवास्तव, पूनम गुप्ता, प्रमिला शुक्ला, श्वेता त्रिपाठी, नीलम श्रीवास्तव, निशु उपाध्याय, शालिनी श्रीवास्तव, अन्नू, सुष्मिता पाण्डेय, नेहा अबरोल, आकृति पाण्डेय, सौम्या पाण्डेय, जानवी शुक्ला, दीपांजलि, रीना पाण्डेय, नैन्सी वर्मा, तहजीब फातिमा, रूपा जायसवाल, सुषमा गुप्ता, हर्षिका शुक्ला, फातिमा सिद्दीकी, शहनाज यूनुस, ज्योति पाण्डेय, माया सिंह, प्रभा त्रिपाठी, श्रद्धा पाण्डेय, कोमल गुप्ता, प्रेरणा सिंह, प्रभात त्रिपाठी, साक्षी मिश्रा, दीपाली वर्मा, सिमरन गुप्ता, वेदिका गुप्ता, शिक्षा बरनवाल, रिया दुबे, खदीजा परवीन, अंजलि चौरसिया, अमित मिश्रा, सौरभ पाण्डेय, अनूप पाण्डेय, रचित गुप्ता, मनजीत सिंह, संजय तिवारी, मोहम्मद सारिक, कुशाग्र मिश्रा, दीप कमल सिंह, गोपाल सिंह, ज्वैल थॉमस, शिवांश उपाध्याय, शुभम पटेल, रवि प्रकाश तिवारी, अभिषेक कुमार, धर्मेंद्र तिवारी, गौतम प्रकाश सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

राजन इंटरनेशनल एकेडमी न केवल शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की ओर अग्रसर है, बल्कि छात्रों के समग्र विकास और अभिभावकों के विश्वास को भी मजबूती से बनाए हुए है।

Related Articles

Back to top button