
पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज डियूटी में कटौती जनता के हित में बड़ा फैसला-राजकिशोर सिंह
बस्ती 27 मार्च , पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजकिशोर सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आम जनता के लिए
पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज डियूटी में कटौती करके बड़ा फैसला किया है। इससे आम जनता को भारी लाभ होगा।
उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी तथा प्रदेश की योगी सरकार आम जनमानस के लिए निरन्तर कार्य कर रही है पेट्रोल डियूटी को 10 रूपये से घटाकर 3 रूपये तथा डीजल पर एक्साइज डियूटी को शून्य करना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की संवेदनशीलता और
जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है इस निर्णय से आम जनमानस को भारी लाभ होगा। इस निर्णय से किसानों, व्यापारियों, छोटे उद्यमियों
सहित मध्यम वर्ग के लोगों को विशेष लाभ मिलेगा साथ ही साथ उद्योग और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। इस बड़े फैसले से एक बार फिर ये साबित हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मोदी सरकार वैश्विक संकटों के बीच भी देशवासियों के हितों की रक्षा के लिए तत्पर है। आज उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास की ओर निरन्तर बढ़ रहा है युवाओं को रोजगार के लिए प्रदेश सरकार द्वारा मेला लगाकर रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है बिजली, पानी, दवा, शिक्षा की व्यवस्था के लिए प्रदेश सरकार द्वारा ठोस बजट का भी आवंटन किया गया है चारों तरफ सड़कों का जाल बिछ रहा है।





