
बसपा नेता डा. सचिन श्रीवास्तव ने तेज किया जागरूकता अभियान
बस्ती। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की सरगर्मियां तेज हो गयी है। बहुजन समाज पार्टी नेता डा. सचिन श्रीवास्तव ने बस्ती सदर क्षेत्र में सघन सम्पर्क तेज कर दिया है। वे गांव-गांव जाकर लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं। डा. सचिन श्रीवास्तव बसपा के उद्देश्य, पार्टी की नीतियों और संगठन की मजबूती को लेकर आम जनता को जागरूक कर रहे हैं। बैठकों के दौरान उन्होंने सर्व समाज को साथ लेकर चलने की बात कही और सामाजिक समरसता पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि विकास, कानून व्यवस्था और सम्मान की राजनीति बसपा की प्राथमिकता है। क्षेत्र के कई गांवों और वार्डों में हुई बैठकों में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। समर्थकों का कहना है कि इस जनसंपर्क अभियान से संगठन को मजबूती मिलेगी और आगामी चुनाव में इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। फिलहाल बस्ती सदर में राजनीतिक गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं।




