
77वां गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन बस्ती में नृत्यधाम की नृत्य-नाटिका को मिली विशेष सराहना
बस्ती।77वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिज़र्व पुलिस लाइन बस्ती में गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नृत्यधाम के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत यातायात नियंत्रण, सड़क सुरक्षा एवं साइबर क्राइम पर आधारित नृत्य-नाटिका ने उपस्थित जनसमूह और अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया।
कार्यक्रम का निर्देशन कथक गुरु मास्टर शिव (नाटिका) एवं राजीव रंजन (नृत्य) के मार्गदर्शन में किया गया। कलाकारों ने नृत्य एवं अभिनय के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों के पालन, सड़क सुरक्षा के महत्व तथा साइबर अपराध से सतर्क रहने का प्रभावी संदेश दिया।
प्रस्तुति के उपरांत उपस्थित सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कलाकारों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रशिक्षण एवं कला साधना के लिए बधाई एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
इस नृत्य-नाटिका में आदित्य सोनकर, सूरज, माही, पलक चौधरी, सिमरन चौधरी, महक, संदीप यादव, सलमान, शारिब, खुशी, सविता, आदित्य राव, राजकुमारी सोनी, नीलम शर्मा, दिशा श्रीवास्तव, शिवांगी, प्रीति, मोना, अंशु, मोनू सहित अन्य कलाकारों ने सशक्त एवं सराहनीय प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम के माध्यम से कला और सामाजिक जागरूकता का सुंदर संगम देखने को मिला, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।





