
दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के छात्रों ने उठाया बस्ती सिनेमैक्स मनोरंजन का लुफ्त
बस्ती आज गुरुवार दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, बस्ती द्वारा नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए एक मनोरंजक एवं शिक्षाप्रद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिवार ने, नर्सरी एलकेजी एवं यूकेजी के बच्चों को शिक्षकों के साथ बस्ती सिनेमैक्स में फिल्म दिखाने हेतु ले जाया गया।
बच्चों ने फिल्म का भरपूर आनंद लिया और उनके चेहरों पर उत्साह एवं खुशी स्पष्ट दिखाई दी। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य गोपाल त्रिपाठी, वंदना पाण्डे, स्वाति सिंह इंचार्ज एवं शिक्षकगण बच्चों के साथ उपस्थित रहे।
विद्यालय प्रबंधन का उद्देश्य केवल शैक्षणिक विकास ही नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न एकेडमिक एवं नॉन-एकेडमिक गतिविधियों का नियमित आयोजन करना है।
विद्यालय प्रबंधक जे.पी. सिंह एवं प्राचार्य गोपाल त्रिपाठी ने बताया कि आगामी सत्र के लिए विद्यालय में बच्चों के सर्वश्रेष्ठ विकास हेतु अनेक नई योजनाएँ तैयार की गई हैं, जिन्हें शीघ्र ही लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एवीएन विद्यालय परिवार शिक्षा व्यवस्था में निरंतर सुधार और नवाचार के लिए प्रतिबद्ध है।





