शिक्षकों की उपलब्धियां को खंडित करने की साजिश कर रहा है प्रबंधक संघ -संजय द्विवेदी

संत कबीर नगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक ए. एच. एग्री.इंटर कॉलेज दुधारा में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महेश राम व संचालन जिला मंत्री गिरजानंद यादव ने किया। प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सहायता प्राप्त प्रबंधक संघ शिक्षकों की उपलब्धियां को खंडित करना चाहती है। षड्यंत्र के विरोध में प्रदेश के सभी 75 जनपदों में प्रत्येक विद्यालयों पर 4 सितंबर को विरोध प्रदर्शन होगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ प्रबंधक संघ की साजिश को सफल नहीं होने देगा।जिलाध्यक्ष महेश राम ने कहा कि प्रबंधक संघ के 1 अगस्त 2025 के ज्ञापन में उठाए गए मुद्दों की चर्चा विद्यालय इकाई पर करना है। उनके ज्ञापन की प्रति को पढ़कर सभी शिक्षको को अवगत कराना हैं। तत्पश्चात तख्ती पर स्लोगन लिखकर विद्यालय गेट पर विरोध प्रदर्शन करना है। जिला अध्यक्ष महेश राम ने कहा कि धनघटा तहसील में विंध्याचल सिंह, मेहदावल तहसील में गोपाल जी सिंह व खलीलाबाद तहसील में विनोद चौरसिया प्रदर्शन की देखभाल करेंगे।जिला मंत्री गिरजानंद यादव ने कहा प्रबंधक संघ वेतन वितरण अधिनियम को समाप्त करना चाहती है। वह मुख्यमंत्री को गुमराह कर रही है। उत्तर प्रदेश का शिक्षक समाज सचेत नहीं हुआ, तो आने वाले समय में गंभीर परिणाम होंगे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ को मिलकर शिक्षकों को जागना होगा। उन्हें उनके अधिकारों के प्रति सचेत करना होगा। जिला मीडिया प्रभारी मोहम्मद परवेज अख्तर ने कहा कि उत्तर प्रदेश सहायता प्राप्त प्रबंधक संघ की नीयत ठीक नहीं है। उसके 12 सूत्रीय ज्ञापन का प्रत्येक मुद्दा शिक्षक विरोधी है।बैठक में मोहम्मद इश्तियाक अंसारी, पुनीत कुमार त्रिपाठी, महेश्वर सिंह, कमरे आलम सिद्दीकी, अभिषेक मिश्रा, अफजल खान, अरशद जलाल, फिरोज अहमद, विनोद चौरसिया, विंध्याचल सिंह, गोपाल जी सिंह, हकीमुल्लाह, अखिलेश कुमारी, अवधेश कुमार त्रिपाठी, सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button