चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार, रुधौली पुलिस ने किया मुकदमे का खुलासा

बस्ती। रुधौली पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से काले रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद हुई। पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर चोरी के मामले का खुलासा किया है।

पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को रुधौली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल लेकर मुडियार नहर की तरफ से रुधौली आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने रुधौली तहसील मोड़ के पास घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया।

पूछताछ में उसकी पहचान असवाली उर्फ अश्वनी पुत्र रामहित, निवासी वार्ड नंबर 11 मुडियार, थाना रुधौली, जनपद बस्ती, उम्र करीब 28 वर्ष के रूप में हुई। उसके कब्जे से हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, रंग काला, वाहन संख्या UP58Z8336 बरामद हुई।

पुलिस के मुताबिक, इस कार्रवाई से थाना रुधौली में दर्ज मुकदमा संख्या 351/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस का खुलासा हुआ है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शिवकुमार यादव, हेड कांस्टेबल राघवेन्द्र दुबे, कांस्टेबल अनुभव यादव, लवकुश सिंह और ऋतिक कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button