मनोज कुमार चौधरी ने चीनी मिल प्रबंधन और प्रशासन से की दो टूक मांग—नए पेराई सत्र से पहले किसानों का पूरा बकाया भुगतान कराएं, वरना सड़कों पर उतरेंगे किसान

मनोज कुमार चौधरी ने चीनी मिल प्रबंधन और प्रशासन से की दो टूक मांग—नए पेराई सत्र से पहले किसानों का पूरा बकाया भुगतान कराएं, वरना सड़कों पर उतरेंगे किसान

जनपद बस्ती की तहसील रुधौली में गन्ना किसानों के बकाया भुगतान का मुद्दा गरमाने लगा है। बजाज हिन्दुस्थान शुगर मिल प्राइवेट लिमिटेड अठदमा पर पिछले पेराई सत्र का लगभग 45 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य बकाया होने का दावा किया गया है। नए पेराई सत्र की शुरुआत नजदीक है, लेकिन किसानों को अभी तक अपने गन्ने की उपज का पूरा भुगतान नहीं मिल सका है। इस गंभीर मुद्दे को लेकर समाजसेवी एवं विधानसभा क्षेत्र 309 के मनोज कुमार चौधरी ने किसानों की आवाज बुलंद करते हुए उप जिलाधिकारी रुधौली को मांग पत्र सौंपा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि नए पेराई सत्र की शुरुआत से पहले किसानों का संपूर्ण बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराया जाए। मनोज कुमार चौधरी ने मांग पत्र के माध्यम से कहा कि बजाज हिन्दुस्थान शुगर मिल अठदमा पर पिछले सत्र का करीब 45 करोड़ रुपये गन्ना भुगतान बकाया बताया जा रहा है। भुगतान में देरी के चलते किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। किसानों को खेती-किसानी, खाद-बीज, बच्चों की पढ़ाई और घरेलू जरूरतों को पूरा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसान दिन-रात मेहनत करके गन्ने की फसल तैयार करता है, लेकिन समय से भुगतान नहीं मिलने पर उसकी आर्थिक स्थिति प्रभावित होती है। ऐसे में प्रशासन और चीनी मिल प्रबंधन को किसानों की परेशानी समझते हुए तत्काल भुगतान सुनिश्चित करना चाहिए।मनोज कुमार चौधरी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि नए पेराई सत्र के शुरू होने से पहले यदि किसानों का बकाया भुगतान नहीं कराया गया तो वह किसानों के साथ मिलकर बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगेउन्होंने उप जिलाधिकारी से मामले में हस्तक्षेप कर चीनी मिल प्रबंधन से बकाया भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की है

Related Articles

Back to top button