बच्चों के सर्वांगीण विकास पर फर्स्टक्राई इंटेलिटॉट्स की पहल, 90 अभिभावकों को मिला विशेषज्ञों से पेरेंटिंग का मार्गदर्शन

नेशनल हेड ऑफ एकेडमिक्स मेघाश्री हलदर ने बच्चों की परवरिश, व्यवहार और प्रारंभिक शिक्षा के दिए महत्वपूर्ण सुझाव

बस्ती। बच्चों के बेहतर भविष्य और सर्वांगीण विकास की दिशा में फर्स्टक्राई इंटेलिटॉट्स प्रीस्कूल बस्ती ने अनूठी पहल की। विद्यालय की ओर से आयोजित विशेष पेरेंटिंग वर्कशॉप में करीब 90 अभिभावकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में फर्स्टक्राई इंटेलिटॉट्स की नेशनल हेड ऑफ एकेडमिक्स मेघाश्री हलदर ने अभिभावकों को बच्चों की परवरिश, व्यवहारिक विकास और प्रारंभिक शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया। इस दौरान नॉर्थ एकेडमिक मैनेजर प्रियंका चौबे भी मौजूद रहीं।
कार्यशाला में विशेषज्ञों ने बताया कि दो से छह वर्ष की आयु बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। इस दौरान मिलने वाला वातावरण, संस्कार और अभिभावकों का व्यवहार बच्चों के भविष्य की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम में बच्चों के व्यवहार संबंधी समस्याओं, शुरुआती लेखन कौशल, स्क्रीन-फ्री समय और बदलते दौर में पेरेंटिंग जैसे सात महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। अभिभावकों को बच्चों के व्यवहार को समझने, सकारात्मक अनुशासन अपनाने, मोबाइल और स्क्रीन टाइम सीमित करने तथा खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों के जरिए सीखने के अवसर उपलब्ध कराने के सुझाव दिए गए।
कार्यशाला को संवादात्मक बनाया गया, जिसमें अभिभावकों ने अपनी जिज्ञासाएं और समस्याएं विशेषज्ञों के सामने रखीं। मेघाश्री हलदर ने उनके सवालों के जवाब देते हुए बच्चों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने और उनकी भावनाओं को समझने की जरूरत पर जोर दिया।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मकता, संवाद कौशल, भावनात्मक समझ और सामाजिक व्यवहार का विकास करना भी है। इसी उद्देश्य से फर्स्टक्राई इंटेलिटॉट्स बस्ती बच्चों के साथ अभिभावकों को भी जागरूक और सशक्त बनाने का प्रयास कर रहा है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने अतिथियों, अभिभावकों और पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोजकों ने कहा कि बच्चों का उज्ज्वल भविष्य स्कूल और परिवार के साझा प्रयासों से ही संभव है।

Related Articles

Back to top button