बस्ती में गूंजा श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति का संकल्प | हजारों की भीड़ के साथ निकली भव्य हिन्दू जागरण यात्रा

बस्ती राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की 12वीं पुण्यतिथि के अवसर पर विश्व हिन्दू महासंघ जनपद बस्ती के तत्वावधान में शनिवार को हिन्दू जागरण यात्रा एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति यज्ञ-विजय यात्रा निकाली गई। इस भव्य शोभा यात्रा में विश्व हिन्दू महासंघ के हजारों पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु शामिल रहे। यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी से वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण नजर आया।

यात्रा राजकीय इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर गांधी नगर के से होते हुए अमहट घाट स्थित शिव मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के संकल्प के साथ हिन्दू समाज को जागरूक एवं संगठित होने का संदेश दिया गया। कार्यकर्ता धार्मिक नारों और जयघोष के साथ आगे बढ़ते रहे। “कन्हैया और नन्दी कब तक रहेंगे बन्दी” जैसे नारों से यात्रा मार्ग गूंजता रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व हिन्दू महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सरजू प्रसाद शुक्ला रहे, जबकि शोभायात्रा के प्रभारी प्रदेश महामंत्री दिग्विजय सिंह राना रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व विश्व हिन्दू महासंघ बस्ती के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने किया।

जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज ने जीवनभर हिन्दू समाज की एकजुटता, सामाजिक समरसता और धार्मिक चेतना को मजबूत करने का कार्य किया। उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित यह यात्रा उनके विचारों को आगे बढ़ाने का माध्यम है।

उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज को अपने धार्मिक एवं सांस्कृतिक विषयों के प्रति जागरूक रहते हुए शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठानी चाहिए। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति का संकल्प इसी जागरूकता और आस्था का प्रतीक है।

ओम प्रकाश आर्य ने कहा कि हिन्दू जागरण यात्रा का उद्देश्य समाज में जागरूकता, एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करना है। युवाओं को अपनी संस्कृति, परंपरा और धार्मिक विरासत से जोड़ना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हजारों लोगों की सहभागिता यह दर्शाती है कि समाज अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को लेकर जागरूक है।

यात्रा के समापन अवसर पर अमहट घाट स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान राष्ट्रसंत महंत अवेद्यनाथ जी महाराज के विचारों को आगे बढ़ाने तथा हिन्दू समाज की एकता और सामाजिक समरसता के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में कुलदीप मिश्रा,प्रमोद सिंह, सुधीर सिंह, प्रमोद सिंह, समर प्रताप सिंह,चंद्रशेखर कमलापुरी, सौरभ त्रिपाठी, डॉ पंकज त्रिपाठी,पूनम सिंह, वशिष्ठ मुनि दुबे, विवेक विकास, प्रजापति श्रीवास्तव राजकुमार मंटू चौधरी अर्पण श्रीवास्तव जिला प्रभारी शिवलाल प्रेमी विपिन सिंह राकेश सिंह सुनील मिश्रा बालकृष्ण सिंह जमुना प्रसाद जी अभिषेक आर्य रूपनारायण गॉड सतीश पांडे शिवम मिश्रा सिकंदर वर्मा राजन पाल सूरज श्रीवास्तव प्रिंस जायसवाल अविनाश शर्मा अभिषेक सिंह अभय चौधरी, चन्द्रमाणि त्रिपाठी मुन्ना सिंह गौरव सिंह उपेंद्र सिंह परमानंद गुप्ता आदि मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button