बस्ती रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री की जान बचाने वाली जीआरपी टीम को किया गया सम्मानित

बस्ती: रेलवे स्टेशन बस्ती के प्लेटफॉर्म 3 पर महिला यात्री की जान बचाने में तत्परता और सूझबूझ दिखाने वाली जीआरपी थाना बस्ती पुलिस टीम को पुलिस महानिदेशक रेलवे द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जानकारी के अनुसार, 26 अगस्त 2026 को ट्रेन संख्या 14232 मनवार संगम एक्सप्रेस से एक महिला यात्री (नाबालिग लड़की) अपनी यात्रा शुरू करने के लिए ट्रेन पकड़ रही थी। इसी दौरान ट्रेन में चढ़ते समय वह असंतुलित होकर ट्रेन की चपेट में आ गई और उसकी जान खतरे में पड़ गई। प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी कर रहे हेड कांस्टेबल उमेश यादव और कांस्टेबल इरफान अंसारी ने तत्काल तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए महिला यात्री को सकुशल बचा लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने जीआरपी पुलिसकर्मियों के इस साहसिक एवं सराहनीय कार्य की जमकर प्रशंसा की। इस मानवीय और सराहनीय कार्य के लिए पुलिस महानिरीक्षक रेलवे लखनऊ आर.के. भारद्वाज एवं अपर पुलिस अधीक्षक (स्टाफ ऑफिसर) अनिल कुमार की उपस्थिति में 01 सितंबर 2026 को जीआरपी मुख्यालय लखनऊ में जीवन रक्षक पुलिस टीम को प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया। पुलिस टीम के इस कार्य की सराहना करते हुए अधिकारियों ने कहा कि ड्यूटी के दौरान ऐसी तत्परता और सूझबूझ से किसी की जान बचाना पुलिस सेवा की मानवीय जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण है।

Related Articles

Back to top button