
वीसी पाण्डेय के संयोजन में हरीश द्विवेदी का भव्य स्वागत
बस्ती। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के बस्ती आगमन पर भाजपा नेता वृन्दावन चंद्रभान पाण्डेय के संयोजन में समर्थकों ने स्वागत समारोह का आयोजन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। कार्यक्रम में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर प्रसन्नता जताते हुए उन्हें बधाई दी।
वृन्दावन चंद्रभान पाण्डेय ने दूरभाष पर बताया कि हरीश द्विवेदी को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना बस्ती जनपद के लिए गौरव की बात है। उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन को और मजबूती मिलेगी। स्वागत समारोह में दिलीप पाण्डेय, रविन्द्र उपाध्याय, संजय गुप्ता, अजीत कुमार, विजय पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भाजपा और हरीश द्विवेदी के समर्थन में नारे लगाए।





