
स्वतंत्रता आंदोलन में कविताओं और रचनाओं से साहित्यकारों ने जगाई थी राष्ट्रभक्ति
बस्ती, 16 अगस्त। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान देश के साहित्यकारों और कवियों ने अपनी कलम के माध्यम से आम जनमानस में राष्ट्रभक्ति की भावना जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं और कविताओं के जरिए अंग्रेजी शासन की नीतियों का विरोध करते हुए लोगों में स्वाभिमान, साहस और स्वतंत्रता की भावना पैदा की।
यह बातें वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. रामकृष्ण लाल ‘जगमग’ ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब सभागार में ओम साईं हरिवंश सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कवि सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में साहित्यकारों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने साहस और बलिदान से इतिहास रचा, वहीं साहित्यकारों ने अपनी कलम के माध्यम से राष्ट्र की चेतना को जगाने का काम किया। उनकी रचनाओं ने लोगों को स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ने और आंदोलन के नेतृत्वकर्ताओं का साथ देने के लिए प्रेरित किया।
कवि सम्मेलन में विनोद कुमार उपाध्याय, संजय विश्वकर्मा, जगदम्बा प्रसाद ‘भावुक’, सलीम बस्तवी ‘अजीजी’, डॉ. राजेन्द्र सिंह ‘राही’, डॉ. अजीत श्रीवास्तव, दीपक सिंह ‘प्रेमी’, शाद अहमद ‘शाद’, सागर गोरखपुरी, अर्चना श्रीवास्तव तथा बाल कवि गरिमा श्रीवास्तव सहित अन्य कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। देशभक्ति से ओतप्रोत रचनाओं ने उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर दिया।
इस अवसर पर कवियों को जनकवि कैलाश गौतम सम्मान तथा पत्रकारों को वीरांगना रानी तलाश कुंवरि एवं राजा जालिम सिंह स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में राजेश चित्रगुप्त, सीपी पाण्डेय, महेन्द्र शुक्ल, वृहस्पति कुमार पाण्डेय, माधुरी पाण्डेय, महेश तिवारी, कपीश मिश्रा, श्रीप्रकाश गुप्ता, विशाल पाण्डेय, आशुतोष नारायण मिश्र, गौरव श्रीवास्तव, हरीश द्विवेदी, राजेन्द्र उपाध्याय, लवकुश सिंह, अनिल कुमार पाण्डेय, दिनेश पाण्डेय, आलोक कुमार श्रीवास्तव, जीशान हैदर रिजवी, रत्नेन्द्र कुमार पाण्डेय, सुनील कुमार सोनी, अरशद अहमद, महेन्द्र तिवारी, रत्नाकर देव मिश्र, विवेक श्रीवास्तव, रामकुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार उपाध्याय ने किया। अंत में संयोजक अनुराग कुमार श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों, कवियों और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।





