अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल की योजना बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर दिया गया जोर

बस्ती। अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल, बस्ती की योजना बैठक रविवार को रोडवेज स्थित हरि मैरिज हॉल में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री राजू भारद्वाज तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रांत महामंत्री चन्द्रेश्वर जी उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री राजू भारद्वाज ने संगठन विस्तार, हिंदू समाज के मान-बिंदुओं की रक्षा तथा वर्तमान समय में हिंदू समाज के समक्ष उत्पन्न विभिन्न चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्रांत महामंत्री चन्द्रेश्वर जी, प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. संजय द्विवेदी, प्रांत मंत्री मनमोहन त्रिपाठी, बस्ती प्रभारी मोहन सिंह, अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष कृष्ण पांडेय तथा जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष रमेश कनौजिया ने भी संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की कार्यप्रणाली और संगठन की भावी योजनाओं पर अपने विचार व्यक्त किए।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष विनोद निषाद, अजय मिश्रा, जिला मंत्री लवकुश भट्ट, कबी चौधरी, जिला गौ रक्षा प्रमुख प्रशांत अवतार चौधरी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संगठन विस्तार के क्रम में अनिल प्रजापति को राष्ट्रीय बजरंग दल का जिला उपाध्यक्ष तथा विनय सिंह को रुधौली तहसील महामंत्री नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का सभी कार्यकर्ताओं ने स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

बैठक का समापन संगठन को निरंतर विस्तार देने, अनुशासन बनाए रखने तथा हिंदुत्व के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button