
बस्ती में पुलिस का एक्शन: 6 वारंटी दबोचे, 3 को मिली रिहाई
बस्ती। मुण्डेरवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार को वारंट तामील अभियान के तहत छह वारंटियों को उनके घरों से दबोच लिया। एसपी डा0 यशवीर सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में एएसपी श्यामकान्त और सीओ रूधौली अनिल कुमार सिंह की देखरेख में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई।
पकड़े गए वारंटियों में परसा हज्जाम के फिरोज, मनिकौरा के जितेन्द्र कुमार, भैंसा पाण्डेय के पवन, ओड़वारा के सुरेन्द्र कुमार, पड़री के 75 वर्षीय धर्मराज और किठुरी करवल कालोनी के रवि करवल शामिल हैं। सभी को अलग-अलग धाराओं में लंबे समय से तलाश थी। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
वहीं तीन अन्य वारंटियों भगोले उर्फ धर्मेन्द्र, कृष्णचन्द्र और श्रीचन्द्र को न्यायालय से रिकाल आदेश मिलने पर नियमानुसार छोड़ दिया गया।
कार्रवाई में उपनिरीक्षक अमरनाथ यादव समेत थाने की पूरी टीम मौजूद रही।





