
जीएस हॉस्पिटल के चौथे स्थापना दिवस पर निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन
186 मरीजों का उपचार, जांच और दवाओं में मिली छूट
बस्ती। जीएस हॉस्पिटल के चौथे स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने पहुंचकर विभिन्न रोगों का निशुल्क परामर्श एवं स्वास्थ्य जांच कराई। कुल 186 मरीज देखे गये जिसमें यूरो, न्यूरो से सम्बंधित मरीज शामिल रहे। खून जांच, अल्ट्रासाउंड, दवा मंे मरीजों को छूट दिया गया।
शिविर में वरिष्ठ फिजिशियन डा. अंकित चतुर्वेदी ने पेट, किडनी, हृदय, लिवर, शुगर तथा अन्य सामान्य बीमारियों से संबंधित मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया। वहीं स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. श्वेता तिवारी ने महिलाओं से संबंधित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का परीक्षण कर उन्हें उचित उपचार एवं आवश्यक सलाह प्रदान की। आर्थो के डा सौरभ द्विवेदी ने 16 मरीजों का परीक्षण कर परामर्श दिया।
अस्पताल के डायरेक्टर अमित चौबे ने बताया कि जीएस हॉस्पिटल के स्थापना दिवस पर प्रत्येक वर्ष निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया जाता है। हास्पिटल में आयुष्मान कार्ड धारकों के लिये निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध है। उन्होने बताया कि मौसम खराब होने के बावजूद बड़ी संख्या में मरीज शिविर में पहुंचे, जो अस्पताल के प्रति लोगों के विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने मंडल क्षेत्र के सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी अस्पताल जनसेवा के लिए इसी तरह स्वास्थ्य शिविर आयोजित करता रहेगा।
शिविर के दौरान मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से निशुल्क परामर्श मिलने पर लोगों ने अस्पताल की इस पहल की सराहना की।





