
दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का जलवा कायम, बोर्ड परीक्षा में लहराया सफलता का परचम
बस्ती। एक बार फिर दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में अपनी सफलता का परचम लहराया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय बल्कि अपने अभिभावकों एवं जनपद का भी गौरव बढ़ाया है।
विद्यालय की छात्रा श्रेयसी सिंह एवं अनिका शुक्ला ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सात्विक नायक ने 94 प्रतिशत, कशिश पटवा ने 93 प्रतिशत, जागृति पांडेय ने 92.2 प्रतिशत तथा हमना जमशेद ने 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता अर्जित की।
इसके अतिरिक्त अरीशा ने 89 प्रतिशत, माही ने 88 प्रतिशत, शशि एवं संजना ने 87 प्रतिशत, आदित्य पांडेय एवं हीबा खान ने 86 प्रतिशत तथा इल्मा, आलोक, काव्या, विमल पांडेय एवं निवेदिता ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
विद्यार्थियों की इस अभूतपूर्व सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक जेपी सिंह एवं प्रधानाचार्य गोपाल त्रिपाठी ने सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग से ही यह शानदार सफलता संभव हो सकी है।
इस अवसर पर इंचार्ज भूपेंद्र त्रिपाठी, वेद प्रकाश सिंह, वंदना पांडेय, अमर वधवानी, पंकज गुप्ता, अनूप पांडेय, लवकुश, प्रशांत त्रिपाठी, प्रमोद गुप्ता, आशुतोष पाल, त्रिपुंजय पांडेय, दिनेश यादव, प्रभात त्रिपाठी एवं लकी शुक्ला सहित समस्त शिक्षकगणों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।





