
मंत्रिमंडल विस्तार से विकास को मिलेगी नई गति : राजकिशोर सिंह
बस्ती, 11 मई। राजकिशोर सिंह ने कहा है कि केन्द्र की मोदी सरकार तथा प्रदेश की योगी सरकार विकास के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में हुए मंत्रिमंडल विस्तार से विकास कार्यों को और गति मिलेगी तथा प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।
श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में चारों ओर सड़कों का जाल बिछ रहा है और बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर नई-नई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल में शामिल किए गए सभी नए मंत्री जनहित और विकास के कार्यों में लगातार सक्रिय रहे हैं, जिससे प्रदेश को और मजबूती मिलेगी।
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह ने आज भूपेन्द्र सिंह चौधरी सहित अन्य नवनियुक्त मंत्रियों से मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं





