भगवान परशुराम के शक्ति की क्षति नहीं होती-कैप्टन कृष्ण चन्द्र पाठक

भगवान परशुराम जयंती पर गोष्ठी, भण्डारे में उमड़े लोग

बस्ती। रविवार को हर्रैया तहसील क्षेत्र के केनौना चौराहे के निकट बहुजन समाज पार्टी के भावी प्रत्याश्ी कैप्टन कृष्ण चन्द्र पाठक के संयोजन में 6धूमधाम से मनाई गई और विशाल भण्डारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

कैप्टन कृष्ण चन्द्र पाठक ने कहा कि भगवान परशुराम का जन्म वैशाख मास की शुक्ल तृतीया को हुआ था। इस दिन अक्षय तृतीया भी मनाई जाती है। अक्षय तृतीया के दिन जन्म लेने के कारण भगवान परशुराम के शक्ति की क्षति नहीं होती । कहा कि परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार थे।

भाजपा के पूर्व विधायक सी.ए. चन्द्र प्रकाश ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को समाज के लिए काम करना चाहिए। भगवान परशुराम के पद चिह्नों में चलते हुए मांस-मदिरा व नशा से कोसों दूर रहें। समाज के लोगों से आह्वान किया कि प्रत्येक व्यक्ति गरीबों की मदद करे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से दयाशंकर मिश्र, प्रवीण पाठक, रमेश कुमार शुक्ल के साथ ही बड़ी संख्या में संत समाज, स्थानीय नागरिक, समाजसेवी और विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी शामिल रहे। भजन कीर्तन ने मन मोह लिया।

Related Articles

Back to top button