मुण्डेरवा में पुलिस सख्त, 12 आरोपियों को भेजा न्यायालय

बस्ती। थाना मुण्डेरवा पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। इनमें 6 पुरुष और 6 महिलाएं शामिल हैं।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त और क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप सिंह यादव के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कदम उठाया।

पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170/126/135 के तहत शांति भंग की आशंका में कार्रवाई की गई। गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को उप जिला मजिस्ट्रेट सदर, बस्ती के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

थाना मुण्डेरवा पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button