
दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में वार्षिक परीक्षाफल वितरितः मेधावियों को पुरस्कृत कर बढाया हौसला
बस्ती। दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में बुधवार को वार्षिक परीक्षाफल वितरण हर्षोल्लास वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पूरे वर्ष की अपनी कड़ी मेहनत का परिणाम अत्यंत उत्साह और गर्व के साथ प्राप्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की निदेशक बीना सिंह, प्रबंधक जेपी सिंह, प्रधानाचार्य गोपाल त्रिपाठी, इंचार्ज वेद
प्रकाश सिंह, भूपेंद्र त्रिपाठी, हर्षिता पाण्डेय, स्वाति सिंह, वंदना पाण्डेय और समस्त शिक्षकगणों द्वारा मां सरस्वती के पूजन के साथ किया गया । कार्यक्रम का संचालन सीसीए इंचार्ज दिव्या त्रिपाठी ने किया । कार्यक्रम में उपस्थित सभी विभागों एवं अतिथियों ने विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक व्यवस्था एवं अनुशासन की सराहना की।


विद्यालय द्वारा इस वर्ष एक नई पहल के रूप में कक्षा 8 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए फाउंडेशन क्लास प्रारंभ की जा रही है, जिसकी सभी ने विशेष रूप से प्रशंसा की। इस योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को आईआईटी, जेईई, नीट्स एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी नियमित शैक्षणिक अध्ययन के साथ-साथ कराई जाएगी। विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। सफल विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास स्पष्ट झलक रहा था। अभिभावकों ने भी बच्चों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया।
विद्यालय प्रशासन द्वारा सभी कक्षाओं के उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
नर्सरी में प्रथम अरुणिमा पाण्डेय, अव्यांश मणि शुक्ला, इशिता पटेल प्रथम, स्वरांश सिंह, अक्षत द्विवेदी, अर्श गुप्ता द्वितीय , शांभवी सिंह, श्रेयांश चौधरी तृतीय, , एल.के.जी.में कुंवर दक्ष सिंह, रियान्श पटेल प्रथम , आव्या पटेल द्वितीय , शाश्वत मौर्य तृतीय , यू.के.जी में मोक्ष प्रथम, द्वितीय दिव्यांश चौधरी, तृतीय अभिसार आनंद, कक्षा 1 (ए ) में प्रथम , रियान्श गुप्ता, हिमाद्रि दुबे, द्वितीय अयांश श्रीवास्तव, तृतीय, हर्षिल दुबे, कक्षा 1 (बी) में प्रथम जानवी, गर्गी, द्वितीय रेयांश, रुही वर्मा, तृतीय निष्ठा, कक्षा 2 (ए), प्रथम अद्विक मौर्य, द्वितीय, नव्या मौर्य, तृतीय , प्रिशा चौधरी, कक्षा 3 (ए) में प्रथम प्रांजल यादव, द्वितीय , आदर्श चौरसिया, तृतीय अनुभव राठौर के साथ ही कक्षा 4, 5, 6, 7, 8, 9 और 11 के मेधावी छात्रों को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया।





