महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर राजपूत करणी सेना ने चलाया स्वच्छता अभियान, मोमबत्ती जलाकर दी श्रद्धांजलि

बस्ती। सिविल लाइन तिराहे पर महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि के अवसर पर राजपूत करणी सेना द्वारा श्रद्धा और सेवा भाव के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। करणी सेना के जिलाध्यक्ष रामप्रताप सिंह के नेतृत्व में महाराणा प्रताप की प्रतिमा के आस पास स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा मोमबत्ती जलाकर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम के दौरान करणी सेना के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक स्थलों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके पश्चात मोमबत्ती जलाकर महाराणा प्रताप के त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति को स्मरण किया गया। जिलाध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन हमें आत्मसम्मान, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देता है। उन्होंने युवाओं से स्वच्छता और सामाजिक सेवा में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की।इस अवसर पर अभिजीत सिंह , यशवंत सिंह रोलू , विनय सिंह , अमित विक्रम सिंह , अभिषेक सहित करणी सेना के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में महाराणा प्रताप के आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button