
दिल्ली पब्लिक सीनियर स्कूल में धूमधाम से मना जन्माष्टमी पर्व, दही हांडी ने बांधा समां
बस्ती। पचपेड़िया रोड स्थित दिल्ली पब्लिक सीनियर स्कूल एवं यूरोकिड्स के परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और भक्तिमय माहौल में मनाया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा-रानी, भगवान श्रीकृष्ण, सुदामा, यशोदा मैया, वासुदेव और नंद बाबा के स्वरूप धारण कर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। विद्यालय परिसर ‘जय कन्हैया लाल की’ और ‘हरे कृष्णा’ के जयकारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम में अंजलि, अवंतिका, तेजस्वी पांडेय, तेजस्वी सिंह, वैष्णवी सिंह, अच्युता और वागीशा ने मथुरा-वृंदावन की बाल लीलाओं का जीवंत मंचन कर सभी का मन मोह लिया। वहीं दही हांडी प्रतियोगिता कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। उमैर, प्रियांशु, ऋषभ, लक्ष्य, शिवा, युवराज, हिमांशु और रिशांक ने उत्साह के साथ दही हांडी फोड़कर जमकर तालियां बटोरीं।
एकेडमिक इंचार्ज दिव्या पाठक ने कहा कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है। सांस्कृतिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। भगवान श्रीकृष्ण-सुदामा की मित्रता और उनके जीवन प्रसंग बच्चों को महत्वपूर्ण सामाजिक एवं व्यावहारिक सीख देते हैं।
वाइस प्रिंसिपल दिनेश त्रिपाठी ने कहा कि दही हांडी जैसे आयोजन बच्चों में टीम भावना, एकाग्रता, साहस और अनुशासन की भावना विकसित करते हैं। बच्चों के उत्साह से विद्यालय परिसर गोकुल धाम जैसा नजर आया।
आयोजन को सफल बनाने में नीलम चौधरी, लक्ष्मी वर्मा, ऋचिका सिंह, अयाज अहमद, नंदिनी गड़िया, आफताब शेख, उत्कर्ष श्रीवास्तव, प्रिया पांडेय, प्रीति मिश्रा, रश्मि शुक्ला, अजमेर सिंह, पूजा दुबे, अर्पिता पांडेय, दीपांजलि, सिया सिंह, उमा त्रिपाठी एवं कल्याणी गुप्ता सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा। समापन पर बच्चों और उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।





