थाना पुरानी बस्ती पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया सरिया चोरी का मामला, चार गिरफ्तार

बस्ती, 08 जुलाई 2026। थाना पुरानी बस्ती पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में ट्रक से सरिया चोरी करने वाले चार अभियुक्तों को महज 24 घंटे के भीतर चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामला परसाजाफर स्थित पटेल ढाबा एंड रेस्टोरेंट के पास का है, जहां ट्रक में लदा सरिया चोरी हो गया था। इस संबंध में थाना पुरानी बस्ती में मुकदमा अपराध संख्या 137/2026, धारा 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बस्ती-गोरखपुर मार्ग पर अलग-अलग स्थानों से चार आरोपियों को दबोच लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में ट्रक चालक रवि सिंह पुत्र सूर्य बख्श सिंह (निवासी लखनऊ), ट्रैक्टर मालिक शुभम चौधरी पुत्र रामजीत चौधरी (निवासी भुड़ली, थाना मुण्डेरवा), तथा दो लेबर गयासुद्दीन पुत्र सिराजुल हक (निवासी नरियांव) और सुरेश पुत्र महादेव (निवासी रमवापुर, थाना मुण्डेरवा) शामिल हैं।

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किया गया कुल 28 बण्डल सरिया, जिसका वजन करीब 14 क्विंटल है, बरामद कर लिया। सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय भेजा जा रहा है।

इस कार्रवाई में थाना पुरानी बस्ती के प्रभारी निरीक्षक शशांक शेखर राय, स्वाट/सर्विलांस टीम प्रभारी उपनिरीक्षक शेषनाथ यादव, उपनिरीक्षक जय शंकर पाण्डेय, हेड कांस्टेबल राजेश प्रसाद, हेड कांस्टेबल रमेश, हेड कांस्टेबल मृत्युंजय कुशवाहा, हेड कांस्टेबल पवन तिवारी, कांस्टेबल अभिलाष प्रताप सिंह, कांस्टेबल शुभेन्द्र तिवारी, कांस्टेबल किशन सिंह, सर्विलांस टीम के हेड कांस्टेबल देवेश यादव और कांस्टेबल संतोष यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button