
दबंग सूदखोर दे रहे हैं पत्नी से वेश्यावृत्ति कराकर बकाया वसूलने की धमकी पीडित ने एसपी से लगाया न्याय की गुहार
20 हजार के बदले लिया 46 हजार, सोने का गहना, उसके बाद भी मांग रहे हैं एक लाख रूपया
बस्ती। दबंग सूदखोरो के चंगुल में फंसे दुबौलिया थाना क्षेत्र के अजय पुत्र दुखरन के समक्ष जीवन मरण का प्रश्न उपस्थित हो गया है। उसने पत्नी के इलाज के लिये मार्च 2025 में नचना गुलौरी बुजुर्ग, थाना दुबौलिया निवासी सुड्डू दूबे से 20 हजार रूपये लिया था, वह 46 हजार रूपया वापस भी कर चुका है किन्तु दबंग सूदखोर एक लाख रूपये की और मांग कर रहे हैं। न देने पर उसे घर से उठवा लेने, पत्नी को बंधक बनाकर देह व्यापार कराकर रूपया वसूलने की धमकी दे रहे है। अजय ने एसपी को रजिस्टर्ड पत्र देकर अपने परिवार के जान माल की रक्षा, दबंग सूदखोरों से मुक्ति दिलाने की गुहार लगाया है।
एसपी को दिये पत्र में अजय ने कहा है कि रूपया देते समय सुड्डू दूबे ने कहा था कि 20000 में कुछ रूपया मिलाकर मुझे दे दीजिएगा । धीरे धीरे करके वह सुड्डू दूबे को 46000 रूपया दे चुका है। सुड्डू दूबे व गांव के भीम सिंह उर्फ किशन चन्द्र सिंह पुत्र स्व० रमाकान्त सिंह जो सुड्डू दूबे के साथ ब्याज पर रूपया देने का कार्य करते है दोनो ने मिलकर पिछले तीन महीने से लगातार उससे एक लाख रूपया की मांग कर रहे है और रूपया न देने पर उसकी पत्नी को धमकी देते है कि यदि तुम्हारे पति रूपया वापस नही किया तो तुमको घर से उठा ले जाऊँगा व देह व्यापार करवा करके रूपया वसूल लूगा। वह रोजी रोजगार के सिलसिले से दिल्ली चला गया था । 12 अप्रैल 2026 को वह अपने गाव आया तो सुड्डू व भीम सिंह उसे उठाकर अपने घर ले गये और बन्धक बना लिया,े लाठी डण्डा, लात मूका घूसा से मार पीट कर सुड्डू दूबे के घर में बन्द कर दिया । उसकी 7 माह की गर्भवती है उसको अपने घर में बुलाकर धमका कर कई विडियो भी बना लिया है। विडियो बनाते समय प्रार्थी व सुड्डू दूबे, भीम सिंह उपस्थित थे तथा भीम सिंह ने ही अपने मोबाइल से वीडियो बनाकर दिखाया और कहा कि तुम दो माह के अन्दर रूपया नही दोगे तो तुमको जान से हाथ धोना पड़ेगा। उसने अपने पत्नी का कुछ सोने का जेवरात उपरोक्त लोगो को दे दिया तब उसके बावजूद वे नहीं मान रहे है और एक लाख रूपया की मांग कर रहे है। सुड्डू दूबे व भीम सिंह काफी मनबढ व दबंग तथा अपराधिक किस्म के व्यक्ति है इन लोगो के विरूद्ध जनपद के थानो में आपराधिक मुकदमें दर्ज है जिसके कारण समाज में इन लोगो का भय व आतंक बना हुआ है। उसने दोषियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराकर कड़ी कार्रवाई और अपने परिवार के जान माल के रक्षा की मांग किया है।





