जीवीएम कॉन्वेंट स्कूल का शानदार परीक्षा परिणाम, छात्रों ने लहराया सफलता का परचम

बस्ती। हाल ही में घोषित सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में जीवीएम कॉन्वेंट स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया है।

विद्यालय की छात्रा स्वर्णिमा ने 96% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। अन्य मेधावी छात्रों में आदर्श (93%), शिवा (93%), अल्तमश (92.6%), सृष्टि (92%), प्रज्ञा (91.6%), अल्फिया (89.2%), आनंद (89%), इशरत (87.8%), रानीका (86.6%), अबू सुफियान (86.6%), शेख रेयान (86.4%), इकरा (85.4%), रिद्धिमा (85.2%), मोहम्मद अदनान (84%), इमरोज (83.8%), इमरान (83.6%), जवेरिया (83.4%), तौफीक (83%), अब्दुल्ला (82.2%), प्रभु दयाल (82%), मोहम्मद रेहान (81.6%), सइमा (81.2%), सिद्रा (80.8%), मोहम्मद आमिर (80.4%) एवं नमन राज (80.2%) शामिल रहे, जिन्होंने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

इस शानदार परिणाम से विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल रहा। मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के लिए विद्यालय में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रधानाचार्या श्रीमती विजयलक्ष्मी सिंह ने छात्रों को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

प्रधानाचार्या श्रीमती विजयलक्ष्मी सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिले में विद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे इस सफलता से संतुष्ट न रहें, बल्कि आगे और अधिक मेहनत कर जीवन में उच्चतम उपलब्धियां प्राप्त करें।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं—राकेश, राजेश, नमरा, दिवाकर, सुशील, प्रीति, मनीष, अनूप, विनीत, आनंद, अरविंद, सावित्री सहित अनेक अभिभावक उपस्थित रहे।

अंत में, जीवीएम कॉन्वेंट स्कूल परिवार ने सभी विद्यार्थियों को इस सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button