दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, बस्ती का शानदार प्रदर्शन — 100% परिणाम

बस्ती सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, बस्ती ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। विद्यालय ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का परिचय दिया है।

विद्यालय के विद्यार्थियों ने अनुशासन, कठिन परिश्रम और शिक्षकों के मार्गदर्शन में यह सफलता प्राप्त की। इस वर्ष 47 प्रतिशत विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विशेष बात यह रही कि विद्यार्थियों ने बिना किसी कोचिंग या ट्यूशन के यह उपलब्धि हासिल की।

परीक्षा में वैष्णवी ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा सुंदरम (96.8%), अर्पित (96.4%), अमन पटेल (95.6%), अमन कुमार (95.2%), उत्कर्ष (95.4%), अस्तित्व (95.5%), अदिति (95.5%), अरीबा (95%), प्रांजल (94%), सोनाक्षी (94%), शुभा द्विवेदी (94%), मानवी (94%), साहिल (94%), अमिताभ शुक्ला (93%), माही (93%), रणवीर (92%), शंभवी (91%), दिव्यांश (91%), विभा (91%), स्वास्ति (91%), नवीन (91%), शशांक (91%), आशिता (91%), अविनाश (91%), रिया (90%), यशस्वी (90%), ओम गुप्ता (90%), अमित (90%), श्रेया (90%), अनुभूति (90%), पंकज (90%), समृद्धि (90%), कुमकुम (90%), गौरव (90%), मोनिका (90%), रिद्धिमा (90%), अनूप (90%), मृत्युंजय (90%) एवं प्रशांत (90%) सहित अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए।

इस अवसर पर विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें प्रबंधक जेपी सिंह, निदेशक बीना सिंह एवं प्रधानाचार्य गोपाल त्रिपाठी ने मेधावी छात्रों को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण तथा अभिभावकों के सहयोग को दिया है।

Related Articles

Back to top button